खरखौदा | खरखौदा के कन्या कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट स्थान पाने वाली छात्राओं को प्राचार्य डाॅ. सुरेश बूरा द्वारा पुरस्कृत किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य बूरा ने कहा कि किसी भी समाज व देश के उत्थान एवं निर्माण में महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है। कविता पाठ में एमए हिंदी की छात्रा सुशीला प्रथम रही। उर्मिला व रचना ने संयुक्त रूप से दूसरा व मनीषा ज्योति ने तीसरा स्थान पाया।