- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Ashok Kosi Parikrama Tomorrow In Kurukshetra Tirtha
कुरुक्षेत्र तीर्थ की अष्ट कोसी परिक्रमा कल
कुरुक्षेत्र तीर्थ की अष्ट कोसी परिक्रमा 4 अप्रैल को सुबह 5 बजे आरंभ होगी। प्राचीन तीर्थ नाभीकमल मंदिर बाहरी के महंत विशाल मणि दास ने बताया कि यह अष्ट कोसी परिक्रमा मंदिर से आरंभ होकर रात साढ़े 10 बजे मंदिर में संपन्न होगी। नाभीकमल तीर्थ से शुरू होकर यह तीर्थ यात्रा सोम कार्तिकेय मंदिर (ओजस तीर्थ) बाहरी, स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर, दधिचि तीर्थ, कुबेर तीर्थ, परशुराम तीर्थ, खीर सागर, नंदी-भौजी तीर्थ, सरस्वती तीर्थ खेड़ी मारकंडा, जिला कारागार के पीछे स्थित वृद्ध कन्या तीर्थ, रंतुक यक्ष (ठाकुरद्वारा र| दक्ष पिपली), शिव मंदिर पलवल, औघड़ तीर्थ, बाण गंगा दयालपुर, उप गया तीर्थ (कर्ण का टिल्ला), भीष्म कुंड नरकातारी तीर्थों पर जाएगी। इसके पश्चात नाभीकमल तीर्थ में यह यात्रा संपन्न होगी।
सुबह 5 बजे से शुरु होकर रात 10 बजे तक चलेगी