स्कूल न जाने वाले बच्चों को पढ़ाई से जोड़ेगी भाजपा की महिला मोर्चा
पानीपत| स्कूल न जाने वाले बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 03:40 AM IST
पानीपत| स्कूल न जाने वाले बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन कॉलोनियों व घरों तक पहुंचे, जहां के बच्चे किसी कारण से स्कूल नहीं जाते। रविवार को इसकी शुरुआत तहसील कैंप वार्ड-3 से की गई। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, तहसील मंडल की अध्यक्ष इंदु कुकरेजा, मोना शर्मा, महक दीवान, आशा मुंजाल और अल्का शर्मा ने विकास नगर में गरीब परिवारों तक पहुंची और उनके बच्चों के स्कूल न जाने के कारणों के बारे में बच्चों के अभिभावकों से जानकारी हासिल की। इसके बाद अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने की अपील की। साथ ही सरकार को बच्चों के स्कूल न जाने के कारण की रिपोर्ट भेजने की बात कही।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Haryana News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: स्कूल न जाने वाले बच्चों को पढ़ाई से जोड़ेगी भाजपा की महिला मोर्चा
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)