इंद्र सदन ने जीती 37वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई की ओर से आयोजित 37वीं इंटर हाऊस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इंद्र सदन ने बाजी मारी। वहीं वरुण सदन को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। प्राचार्य कर्नल राजसिंह बिश्नोई ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और प्रथम स्थान प्राप्त इंद्र सदन को ट्रॉफी भेंट की। कर्नल बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। हार-जीत तो खेल का हिस्सा है। स्कूल के इंद्र, वरुण, सूर्य व सोम सदन के खिलाड़ियों ने दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़ में भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य एवं निदेशक कर्नल राजसिंह बिश्नोई ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल रही हैं। हमें इन्हीं सुविधाओं का लाभ लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन करना है। इस मौके पर उपप्राचार्य मौषमी घोषाल, प्रशासकीय अधिकारी विजय शर्मा, खेल प्रभारी सीएस शर्मा, एथलेटिक्स कोच दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।

राई. खेल स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता इंद्र सदन को ट्राॅफी देते प कर्नल राजसिंह बिश्नोई

200 किलोमीटर की साइकलिंग में अनिल आंतिल अव्वल
सोनीपत| दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के अनिल आंतिल ने 200 किलोमीटर की साइकलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्रकुमार अनायत ने अनिल आंतिल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोनीपत साइकलिंग क्लब द्वारा 200 किलोमीटर साइकलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

नमन व रोहित ने निबंध में जीते पुरस्कार
सोनीपत| एसएम हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी नमन एवं रोहित ने खंड स्तरीय गीता जयंती समारोह में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर को इंडियन माॅडर्न स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमें श्लोकोच्चारण व भाषण में नमन ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कन्या स्कूल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।