पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अंबाला. हत्या के मामले में सीआईए 2 की टीम ने कालका के रहने वाले इनामी बदमाश योगराज को वृंदावन ,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह शूटर अंबाला में एक हत्या के अलावा पंचकूला में भी 11 ममालों में वांछित था। पुलिस ने इसके सिर पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था।
डीएसपी राम कुमार ने बताया कि कालका के रहने वाले योगराज उर्फ पिंकी के नामी गैंगस्टर राजू बसौदी, लॉरेंस बिश्नोई, सम्पत नेहरा, काला राणा, मिन्नी चीमा, जोगा और दीपक बनूड़ के साथ संबंध रहे हैं। यह नारायणगढ़ में हत्या मामले में मुख्य गवाह महूआ खेड़ी के पूर्ण चंद की ह्त्या करके अपने साथी मोहित मैंटल, बिंदु उर्फ जगपाल, शुभम उर्फ बिगड़ी के साथ फरार हो गया था।
बीते दिनों गैंगस्टर राजू बसौदी के गिरफ्तार होने व पूछताछ में पिंकी का नाम आने पर सीआईए-2 के इंस्पेक्टर अमन कुमार की टीम उत्तर प्रदेश में गई। इसी बीच इसके वृंदावन में होने की सूचना मिली। वहां से गिरफ्तार करके पुलिस आरोपी को अंबाला लेकर पहुंची है। यहां उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.