सेना के हवलदार से ठगे 1.18 लाख रुपए
लक्की गार्डन दलीपगढ़ निवासी सेना के हवलदार राकेश कुमार भी बाइक बोट स्कीम में ठगी का शिकार हो गए। हवलदार ने अपनी प|ी मीरा बाई के खाते से 3 बाइक बोट में 1.86 लाख रुपए का निवेश किया था। हालांकि, उन्हें 67 हजार 770 रुपए ही वापस हुए और 1.18 लाख रुपए गंवा बैठे। हवलदार बाइक बोट स्कीम चलाने वाली गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर लिमिटेड के संजय भाटी की योजना के झांसे में आ गए थे। जब कंपनी ने जून 2018 में अम्बाला में एक सेमिनार लगाया था जिसमें हजारों फौजी व रिटायर्ड फौजियों ने हिस्सा लिया था। फौजी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कंपनी पर केस दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हवलदार के मुताबिक 14 सितंबर 2018 को उसकी प|ी के खाते से इस कंपनी के खाते में 1 लाख 86 हजार 300 रुपए ट्रांसफर किए थे। अक्टूबर व नवंबर 2018 में 33,885-33,885 रुपए की दो किस्तें रिटर्न के तौर पर मिली लेकिन बाद में कोई पैसा योजना के तहत नहीं आया। जिसके उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
बता दें कि अम्बाला में ठगी का शिकार बने सेना में तैनात व रिटायर्ड फौजियों की संख्या करीब डेढ़ सौ से ज्यादा है।