एक्सईएन कैंट ऑफिस में 13 काे सुनी जाएंगी बिजली संबंधी समस्याएं
13 मार्च काे कैंट के 12 क्राॅस राेड पर बिजली निगम एक्सईएन ऑफिस में कंज्यूमर ग्रीवेंसेज रेडरेसल फाेरम सीजीआरएफ की मीटिंग हाेगी। मीटिंग सुबह 11.30 बजे अायाेजित की जाएगी। बिजली निगम सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अारके खन्ना ने बताया कि फाेरम सदस्य मीटिंग में बिजली संबंधित समस्याएं सुनेंगे। दरअसल, पहले मीटिंग अम्बाला सिटी बलदेव नगर स्थित सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ऑफिस में हाेती थी। अबकी बार मीटिंग कैंट में हाेगी। जिलाभर से काेई भी कंज्यूमर इस मंथली मीटिंग में अपनी बिजली संबंधित समस्या रख सकता है।