पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

134ए: कैंट के कई स्कूलों ने नहीं दिया खाली सीटों का ब्यौरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरीबों के लिए प्रदेश सरकार ने भले ही 134ए के तहत पसंदीदा स्कूल में दाखिला लेने की सुविधा दे रखी को हो। लेकिन निजी स्कूल सीटों का ब्याैरा देने में आनाकानी कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें पंजीकरण के लिए अभिभावकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से बार-बार नोटिस देने के बाद भी स्कूल मनमानी पर उतारू हैं। एक बार फिर विभाग स्कूलों को नोटिस देने की तैयारी में है।

केवल अगर अम्बाला कैंट ब्लॉक-2 की बात करें तो ऐसे 25 स्कूलों की सूची सामने आई है जिन्होंने अब तक सीटों का ब्याैरा पोर्टल पर नहीं डाला है। आर्मी स्कूल, एयरफोर्स स्कूल और भारतीय पब्लिक स्कूल समेत कई नामी स्कूल इस सूची में शामिल हैं। वहीं, अभिभावकों का आरोप है कि 20 मार्च में महज पांच दिन शेष बचे हैं। ऐसे में पसंदीदा स्कूल की सीटों का ब्याैरा न मिलने के चलते पसंदीदा स्कूल के लिए आवेदन मुश्किल है। वहीं, जिला शिक्षा विभाग अधिकारी एक बार फिर स्कूलों को नोटिस देने की बात कह रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी कई बार स्कूलों को नोटिस दिया जा चुका है, जिसका अभी तक कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला है।

इन स्कूलों ने नहीं दी पोर्टल पर जानकारी

कोर्नरस्टोन किंग स्कूल, काॅन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, एसएस लिटिल एंजल्स, सरस्वती विद्या निकेतन, काॅन्वेंट ऑफ सेक्रेड हार्ट, सरस्वती विद्या निकेतन मिडिल स्कूल, रैड रोजेज हाई स्कूल, बीएस मैमोरियल, रोटरी स्कूल फॉर डेफ और सरस्वती मिडिल स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं।

सीटों के संबंंध में ब्याैरे के लिए बीईओ को निर्देश दे दिया है। इसके बाद भी अगर स्कूल सीटों के ब्याैरा नहीं देते तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रही बात 20 मार्च की डेट को आगे बढ़ाने की तो इसका निर्णय उच्चाधिकारी लेंगे।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।
खबरें और भी हैं...