पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वन स्टाॅप सेंटर से 14 वर्षीय किशोरी दीवार फांदकर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी के दुर्गा नगर में पीड़ित महिलाअाें के लिए बनाए गए वन स्टाॅप सेंटर से 14 वर्षीय लड़की वीरवार शाम करीब 6 बजे दीवार फांदकर फरार हाे गई। घटना वीरवार शाम की है। लड़की बुधवार शाम काे कैंट रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली थी। जिसे उसी दिन पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। इसके बाद उसे वन स्टाॅप सेंटर में रखा गया।

लड़की के भागने की सूचना पाकर सेंटर इंचार्ज माैके पर पहुंचीं अाैर विभागीय अधिकारियों व सदर थाना पुलिस काे सूचित किया। सेंटर अधिकारी पुलिस के साथ देर रात तक लड़की काे तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने सेंटर इंचार्ज की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की का शुक्रवार शाम तक भी पता नहीं चल पाया था। यह घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हाे गई है।

रेगुलर स्टाफ नहीं ताे प्राेटेक्शन अाॅफिसर अाैर जिला बाल संरक्षण अधिकारी काे देखना हाेता है चार्ज, मगर यहां एेसा नहीं: नियमाें के मुताबिक वन स्टाॅप सेंटर का चार्ज प्राेटेक्शन अाॅफिसर अाैर जिला बाल सरंक्षण अधिकारी काे दिया जाना चाहिए। इसका जिक्र विभागीय पत्र में भी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जब तक सेंटर में रेगुलर स्टाफ नहीं अाता तब तक सेंटर का चार्ज प्राेटेक्शन अाॅफिसर अाैर जिला बाल संरक्षण अधिकारी देखेंगे।

इन पर है सुरक्षा का जिम्मा

सेंटर में अाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी 3 गार्ड रखे गए हैं, जबकि 2 मल्टीपर्पज महिला कर्मचारी हैं। यह दिन-रात शेड्यूल वाइस ड्यूटी दे रहे हैं। साहा ब्लाॅक की डब्ल्यूसीडीपीअाे मनीषा काे सेंटर का एडिशनल चार्ज दिया गया है। वहीं, सेंटर में न ताे पर्याप्त स्टाफ है अाैर न ही खास सिक्याेरिटी प्रबंध। अभी तक सेंटर में 10 महिलाएं रहने के लिए अा चुकी हैं। सेंटर काे शहर से थाेड़ा दूर भी बनाया गया है, जबकि यह शहर में ही हाेना चाहिए था।

इनके लिए बनाया गया है सेंटर

वन स्टाप सेंटर काे उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जाे घरेलू हिंसा, एसिड या दुष्कर्म पीड़िता हाेती हैं। उन महिलाओं काे सेंटर में 5 दिन के लिए अस्थाई ताैर पर रखा जाता है। केस में समझाैता हाेने या अागे की कार्रवाई हाेने पर उन्हें भेज दिया जाता है।

रियल्टी चेक

वन स्टाॅप सेंटर में अाई लड़की दीवार फांदकर भाग गई है। सेंटर में सिक्याेरिटी प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी भी लगाए हैं। वह मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बादे ही अागे की कार्रवाई की जाएगी।
बलजीत काैर, डीपीअाे, महिला एवं बाल विकास विभाग, अम्बाला।

लड़की दीवार फांदकर भाग गई है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हाे गई है। उन्हाेंने इस बारे में विभागीय अधिकारियाें काे अवगत करवाया है। पुलिस काे शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मनीषा, इंचार्ज, वन स्टाॅप सेंटर, अम्बाला सिटी।

दुर्गा नगर में वन स्टॉप सेंटर की दीवार फांदती किशोरी।
खबरें और भी हैं...