डेरा ब्यास से लापता 18 वर्षीय युवती हरियाेली के पास रेलवे लाइन से मिली
अम्बाला | पंजाब के अमृतसर में डेरा ब्यास क्षेत्र से लापता 18 वर्षीय युवती सहारनपुर रेलवे ट्रैक के पास मिली है। हरियाेली के सरपंच ने सूचना साहा थाना प्रभारी को दी। पुलिस युवती को कैंट के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवती 3 मार्च को घर से लापता हुई थी। युवती ने अपने परिजनों का फोन नंबर भी पुलिस को बताया है जिसके आधार पर बुधवार देर शाम को युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। साहा थाना प्रभारी ने बताया कि युवती काफी घबराई हुई है। युवती के परिजन आने के बाद ही पूरी बात से बात साफ हो पाएगी।