- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News 25 Lakhs Spent On Treatment Of Young Man Who Went To Kema Now Family Is Taking Care At Home 28 Hearings In Court
काेमा में गए युवक के इलाज पर 25 लाख हाे चुके खर्च, अब परिवार घर पर ही कर रहा देखभाल, काेर्ट में 28 काे सुनवाई
जग्गी सिटी सेंटर के सामने गांव पिलखनी के रहने वाले युवक सतिंद्र पर 5 युवकाें द्वारा थार जीप व वरना कार चढ़ाने के मामले में शुक्रवार काे काेर्ट में सुनवाई हुई। अब मामले में अगली तारीख 28 मार्च लगी है। पुलिस 5 अाराेपियाें जसबीर सिंह संधू उर्फ नन्नू, गुरदीप, विरेंद्र, हरमन अाैर जशनदीप काे गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ दिन पहले जसबीर सिंह नन्नू ने काेर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, मगर उसकी जमानत नहीं हाे सकी थी।
वहीं, थार जीप व वरना कार चढ़ने से काेमा में गए सतिंद्र के इलाज पर परिवार 25 लाख रुपए खर्च कर चुका है। अभी उसकी हालत में मामूली सुधार ही हुअा है। सतिंद्र के मामा चरणजीत ने बताया कि उसके घर पर ही अस्पताल स्टाफ सतिंद्र की देखरेख कर रहा है। घर पर सतिंद्र के इलाज पर एक महीने में डेढ़ लाख रुपए का खर्च हाे चुके हैं।
दरअसल, 12 जनवरी अाधी रात को जग्गी सिटी सेंटर के सामने थार जीप व वरना कार में सवार 5 युवकों ने मामूली विवाद के बाद बाइक सवार दो युवकों को कुचलना चाहा था। पहले थार से बाइक को टक्कर मारी। जब बाइक सवार उठा तो गाड़ी को बैक गियर में डालकर ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। सारा वाक्या यहां पुलिस बूथ के ठीक सामने हुआ था। पुलिस ने दो दिन बाद मारपीट, गाड़ी चलाने में लापरवाही, हुड़दंग और जान से मारने की धमकी देने जैसी सामान्य धाराएं लगाकर मामला हल्का करने की कोशिश की। मगर जब घायल सतिंद्र सिंह के परिजनों ने गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर सारी बात बताई तब पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 307 जोड़ दी थी। सतिंद्र जग्गी सिटी सेंटर में यूएस पाेलाे के शाेरूम में काम करता था। उसके साथ युवक गुरजीत भी था।
इन आंखों का 2 माह से खुलने का इंतजार
सिटी के नग्गल मे अपने मामा के घर में उपचाराधीन सतिंद्र।