पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माया वाले चाैक पर करियाना शाॅप में 25 हजार कैश चाेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंट माया वाला चाैक पर करियाना शाॅप मालिक हरीश गोयल की शॉप में देर रात करीब 25 हजार की चाेरी हाे गई। चोरों ने दुकान से इनवर्टर, सिगरेट, मक्खन, पनीर और अन्य खाने-पीने की चीजों का बैग भरा हुआ था। रात को ढाई बजे जब चौकीदार दुकान के पास पहुंचा और सड़क पर लाठी की आवाज सुनी तो चोर शटर के नीचे से निकल कर राम बाग रोड की तरफ भाग गया। हरीश ने बताया कि चौकीदार ने सभी को उठाया और जब हमने नीचे आकर देखा तो उनकी तीन दिन की दुकान की सेल चोरी हो चुकी थी। इसके अलावा सामान भी शटर के बाहर रखा था। चौकीदार की चौकसी की वजह से सामान बच गया। शटर के तीनों ताले तोड़े गए थे दुकान के अंदर के अंदर ताले तोड़ने में इस्तेमाल छैनी भी बरामद हुई है। मामले की शिकायत कैंट सदर थाने में दुकान मालिक की ओर से दी गई है।

खबरें और भी हैं...