सराहनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 29 महिलाएं सम्मानित
विधवा का आरोप पति व सास करते थे बेटी से मारपीट
तिगांव विधानसभा हलके से पूर्व विधायक ललित नागर, उनके तीन भाइयों और समर्थकों के घर व दफ्तरों की 90 घंटे तक छानबीन करने के बाद आयकर विभाग की टीम वापस चली गई। दिल्ली, मेरठ, चंडीगढ़ और रोहतक से आई 35 अधिकारियों की टीम ने विधायक और उनके भाइयों के मकानों का चप्पा चप्पा छाना। किचन से लेकर ड्राइंग रूम तक। टॉयलेट से लेकर बेडरूम तक खंगाला। लैपटॉप और परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन तक की भी जांच पड़ताल की। शनिवार देर रात करीब सवा दस बजे टीम दिल्ली रवाना हो गई। बताया जा रहा है टीम पूर्व विधायक की जमीन व घरों से संबंधित कागजात की फोटो कापी अपने साथ ले गई।
अब प्रदेशभर के स्कूलों में दी जाएगी पॉक्सो एक्ट और गुड-बैड टच की जानकारी
फरीदाबाद | स्कूली बच्चों को अब पजल बुक से पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी जाएगी। उन्हें इसके प्रति जागरुक किया जाएगा। साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया जाएगा। इसकी तैयारी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से की जा रही है। इसके लिए खास तरह की पजल बुक तैयार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वह नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को हेल्पलाइन नंबर के साथ यह बताएंगे कि अगर कोई घटना होती है तो वे क्या करें। हेल्प लाइन की जरूरत है तो चाइल्ड लाइन पर कैसे कॉल करें। गुम हो गए तो याद क्या रखना है। विभाग की ओर से बच्चों को यह फ्रेंडली माहौल में बताया जाएगा।
विधायक ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप
रविवार को प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक नागर ने भी इस बात का अंदेशा जताया कि अधिकारियों की टीम उनके जमीन के खरीद फरोख्त के कागजात की फोटो कापी अपने साथ ले गई है। ऐसे में उन्हें झूठे केस में फंसाया जा सकता है। लेकिन पूर्व विधायक ने दावा किया कि आयकर विभाग को चार दिन की जांच में कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की बात सामने आई हो। पूर्व विधायक नागर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनकी बूढ़ी मां समेत स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को चार दिन तक घरों में बंधक बनाए रखा। अधिकारी महिलाओं के बेडरूम और बाथरूम तक में कब्जा जमाए बैठे रहे।
इन इन लोगों के यहां की गई जांच पड़ताल
आयकर विभाग की टीम ने पूर्व विधायक ललित नागर के अलावा उनके तीन भाई महेश नागर, मनोज नागर और राजू नागर के घरों और दफ्तरों की जांच की। इनके अलावा नागर के समर्थक बादशाहपुर निवासी रोहताश, भारत कॉलोनी निवासी डॉ. दीपक राघव, इनके मामा ऋषिपाल, फुफेरा भाई जोगिंदर, भाई महेश नागर के ससुराल बदरपुर, ललित नागर की ससुराल ग्रेटर नोएडा, अमीपुर निवासी राजपाल, विजयपाल, उमेश, महेश नंबरदार, खेड़ी निवासी रणवीर, भुआपुर निवासी देवराज, पूर्व फौजी सुरेंद्र, अशोक कुमार, केहर नागर, विकल, नरेंद्र, फतेहपुरा निवासी लेखराज सरपंच, संदीप, कैलाश आदि के घरों की जांच पड़ताल की गई।
गौछी ड्रेन में मिले महिला व उसके दो बच्चों के शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी
भास्कर न्यूज| पलवल
नेशनल हाईवे नंबर-दो पर मुंडकटी थाना क्षेत्र के बंचारी गांव के निकट गौछी ड्रेन में शनिवार को मिले महिला के शव के बाद उसकी दो बच्चियों के शव भी रविवार को बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेवात जिले के नल्लड़ अस्पताल भेजे। जहां शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी कुमार ने बताया कि 4 मार्च को बासवां गांव निवासी बीरवती ने होडल थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी संगीता की शादी करमन गांव (हाल आदर्श कॉलोनी) निवासी विक्रम के साथ हुई थी। शिकायत में कहा है कि विक्रम व उसकी मां चंद्रो अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे और चार मार्च को भी उन दोनों ने उसकी बेटी के साथ झगडा किया था। जिसके चलते उसकी बेटी संगीता अपनी दोनों बेटियों चार वर्षीय परी व ढाई वर्षीय संध्या को लेकर घर से कहीं चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि होडल थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला व उसकी दोनों बेटियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस को बंचारी गांव के निकट गौछी ड्रेन में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला और उसे शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। रविवार को पुलिस को दोबारा सूचना मिली कि गौछी ड्रेन में दो बच्चियों के शव भी पड़े है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले। इधर महिला के परिजन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। महिला के परिजनों ने ड्रेन में से मिले तीनों शवों की पहचान संगीता व उसकी दोनों बेटी परी व संध्या के रूप में की है।
पुलिस ने 5 सालों में भीख मांगने के धंधे में धकेले गए 9417 बच्चों को परिजनों मिलवाया
राजधानी हरियाणा | प्रदेश में बच्चों को किस कदर भीख मांगने के धंधे में धकेला जा रहा है, इसका अनुमान पुलिस द्वारा छुड़वाए गए बच्चों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। प्रदेश की पुलिस ने पांच सालों में 9417 बच्चों को छुड़वाया है। जबकि 6926 बच्चों को मजदूरी करते हुए पाया। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट द्वारा इन सभी को भीख मांगने के धंधे और मजदूरी से मुक्त कराकर परिजनों को सौंपा है। इसके अलावा पुलिस की ओर से पिछले साल 2019 में 2381 बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाया है, जो किसी न किसी वजह से लापता हो गए थे। इनमें 1150 लड़के और 1231 लड़कियां शामिल हैं।
महिला दिवस पर एक दिन में 4819 ने डाउनलोड किया दुर्गा शक्ति एप
भास्कर न्यूज। गुड़गांव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने राज्यव्यापी पोषण पखवाड़ा (08 मार्च से 22 मार्च) का शुभारंभ किया और पोषण पखवाड़े से संबंधित जागरूकता बुकलेट का विमोचन भी किया। गुड़गांव से ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी 22 जिलों में पोषण अभियान का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हर इंसान के जीवन में मां की भूमिका अहम होती है, वह बच्चे को अंगुली पकड़ कर जीवन का पाठ सिखाती है। वह बच्चे की पहली शिक्षक व प्रशिक्षक होती है। एक मां अपने बच्चों को खेलने-कूदने के साथ-साथ जीवन जीने की कला भी सिखाती है। इसी उद्देश्य के साथ हरियाणा में मदर्स फॉर स्पोर्टस एंड फिटनेस एप लांच करने जा रही है जिसके माध्यम से माताओं को अपने घर के समीप खेल-कूद व फिटनेस की सुविधाओं की जानकारी मिलेगी ताकि वह अपने बच्चों को शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से फिट बनाने के लिए प्रेरित कर सकें।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया दुर्गा शक्ति एप का आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में 4819 डाउनलोड किए गए। एक ही दिन में यह अब तक का सबसे ज्यादा डाउनलोड है, जिसे मिलाकर अब तक प्रदेश में इस एप के 203512 डाउनलोड हो गए हैं। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि महिलाएं इस एप का आसानी से प्रयोग कर सकती है। 28 फरवरी 2020 तक 1.86 लाख महिलाओं ने इस एप को अपने फोन में डाउनलोड किया था। दुर्गा शक्ति एप इसलिए बनाया गया है ताकि विपत्ति में लड़कियां तथा महिलाएं तुरंत पैनिक बटन को दबाकर पुलिस की मदद तत्काल प्राप्त कर सकें। बीते एक सप्ताह में 31,874 महिलाओं ने इस एप को डाउनलोड किया। महिला दिवस के अवसर पर राज्यव्यापी इस एप को डाउनलोड करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया। उन्होंने बताया कि आगामी एक माह के भीतर राज्य में 112 नंबर चालू कर दिया जाएगा। इस नंबर के चालू होने से महिलाओं के लिए एक ओर सुरक्षित परिवेश को निर्माण होगा।
पानीपत में ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक का काटा फर्जी फाेटाे चालान, नंबर कार का अाैर स्कूटी की लगी है फाेटाे
पूर्व विधायक ललित नागर व उनके समर्थकों के घरों व दफ्तरों में आयकर विभाग की टीम के छापे
गुड़गांव के सेक्टर-14 में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 3 जिलों को मिला पोषण अवॉर्ड
4 सोशल वर्कर हुई सम्मानित| इस अवसर पर 4 सोशल वर्कर अवार्ड भी दिए गए। जिन महिलाओं को ये अवार्ड दिए गए उनमें हिसार जिला से नीतू दूहन, कैथल जिला से सुमन शर्मा व सुशीला शर्मा तथा जींद जिला से पुष्पा देवी शामिल हैं। समारोह में 6 आंगनबाड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें अंबाला जिला से प्रवीण, हिसार जिला से उषा रानी, सिरसा जिला से सुखपाल कौर, कैथल जिला से नीरू, पानीपत जिला से सरिता तथा सोनीपत जिला से सुदेश कुमार शामिल हैं।
4 जिला लिंगानुपात दर में सुधार के लिए सम्मानित
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गुड़गांव के सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 29 महिलाएं अचीवर्स, 3 जिलों को पोषण अवाॅर्ड तथा 4 जिलों को लिंगानुपात दर में सुधार लाने के लिए सम्मानित किया।
समारोह में यमुनानगर की अल्का गर्ग को इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। इन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कल्याण के कार्य करने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि का पुरस्कार भी दिया गया। समारोह में फतेहाबाद की मनीषा को कल्पना चावला शौर्य अवार्ड तथा 1 लाख रुपए की राशि का नकद पुरस्कार भेंट स्वरूप दिया गया। इन्हें माउंट एवरेस्ट फतेह करने के साथ ही कई सराहनीय कार्य किए जाने को लेकर सम्मानित किया गया।
समारोह में 10 महिला खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें भिवानी जिला की रेनू, फरीदाबाद जिला से दिव्या सतिजा, हिसार जिला से पिंकी रानी, पूजा, सुलोचना, सोनी, जींद जिला से रवीना, सोनीपत जिला से सुदेश कुमारी, कैथल जिला से पूजा शामिल थी। समारोह में 5 सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिसमें हिसार जिला की उपायुक्त प्रियंका सोनी, कुरुक्षेत्र से रूमन गुप्ता, पंचकूला जिला से मुकेश रानी, पानीपत से रेखा तथा करनाल से कनुप्रिया शामिल थी।

पानीपत, सोमवार 09 मार्च, 2020 |
पानीपत | इसराना के रहने वाले एलअाईसी कर्मचारी दाे दिन पहले अारटीए अाॅफिस में अारसी में सीएनजी अपडेट कराने गए ताे उन्हें पता लगा कि उनकी कार का ताे राॅन्ग साइड का चालान कटा हुअा है। सूर्यपर्ण ने बताया कि अारटीए अाॅफिस में कर्मचारी ने बताया कि अारसी पर 500 रुपए का चालान कटा हुअा है। जुर्माना राशि जमा किए बिना अारसी काे अपडेट नहीं किया जा सकता है। उक्त कर्मचारी ने फाेटाे चालान की फाेटाे काॅपी निकालकर उन्हें दे दी। फाेटाे चालान में फाेटाे ताे एक्टिवा का लगा हुअा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर उनकी कार का था। सर्वपर्ण ने बताया कि यह चालान 15 फरवरी की दाेपहर 2:31 बजे सेक्टर- 13/17 कट पर राॅन्ग साइड का कटा था। जबकि उस वक्त वह किसी काम से घराैंडा में थे। ट्रैफिक पुलिस एसएचअाे अनिरूद्ध ने बताया कि नंबर साफ न दिखने के कारण गलती हुई है।
 **
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।
समारोह में 3 जिलों को न्यूट्रिशियन अवार्ड व 4 जिलों को लिंगानुपात दर में सुधार लाने के लिए सम्मानित किया गया। जिन तीन जिलों को न्यूट्रीशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया उनमें पहला स्थान पंचकूला, दूसरा स्थान सिरसा तथा तीसरे स्थान पर पानीपत जिला रहा। लिंगानुपात दर में सुधार लाने में प्रथम स्थान अंबाला जिला, दूसरा स्थान पंचकूला जिला, तीसरा स्थान झज्जर जिला तथा चौथा स्थान पानीपत जिला को मिला। इनके अलावा, माउंटेनियर अनीता कुंडु तथा पहलवान मोहिनी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।