3 अाराेपियों ने ब्याज देने का लालच दे महिला व उसके भाइयों से 70 लाख ठगे
महिला अाैर उसके भाइयों से 3 व्यक्तियों ने 70 लाख रुपए ठग लिए। पहले आरोपियों ने कम पैसे लिए। उसे राशि पर 2 प्रतिशत ब्याज देकर महिला काे विश्वास में लिया। किसी काे शक न हाे उस पैसे काे महिला काे जल्द लाैटा भी दिया। बाद में जब 70 लाख रुपए एकत्रित हाे गए ताे आरोपी मकान बेचकर परिवार सहित फरार हाे गए। महिला ने एसपी अाॅफिस में शिकायत दी थी। अब पुलिस ने नया गांव कृष्णा काॅलाेनी के तरसेम लाल उर्फ लवली, सन्नी, महिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिटी के चरखी माेहल्ला निवासी महिला अमरजीत कौर ने शिकायत दी कि उसके पति का निधन 1997 में हाे गया था। उसके मेरे पास 2 बेटे हैं। दाेनाें पढ़ाई के लिए विदेश गए हुए हैं। साल 2006 में उसके मकान में महिंद्र काैर किराएदार के ताैर पर रहती थी। वह 2006 से 2008 तक रही। उसने प्लाॅट लेकर नयागांव में मकान बना लिया था। उनका अापस में मेलजाेल काफी अच्छा था। तरसेम दुकानाें पर बेकरी का सामान सप्लाई करता था। 2009 में तरसेम उसके पास से 5 हजार रुपए ले गया। कुछ दिन बाद 30 हजार ले गया। यह पैसा तरसेम ने उसे 6-7 महीने बाद वापस किया। इस पैसे का वह उसे हर माह 2 प्रतिशत ब्याज देने लगा।
इसी तरह वह उससे पैसे लेकर जाता था और मुझे ब्याज देने लगा था। 2011 में उसके ससुर ने जमीन बेचकर 25 लाख रुपए उसे दिए थे। उसने उन पैसाें की एफडी करवा दी थी। जब उसने 2012 में एफडी तुड़वाई ताे आरोपियों काे पता चल गया था। इसके उपरांत 2015 तक अाराेपियाें के पास उसके 12 लाख रुपए हाे गए थे। वहीं, सन्नी जो कपड़ा मार्केट में लगा था उसकी बहन व माला महिंदर कौर भी उसके घर आती-जाती थी। कई बार ब्याज की राशि उसे देकर जाते थे और मूल रकम भी लेकर जाते थे। मई 2019 तक उसके 25 लाख रुपए अाराेपियाें के पास जा चुके थे। जब उसने अाराेपियाें के अच्छे व्यवहार के बारे में अपने भाइयाें काे बताया ताे अाराेपियाें ने उसके भाइयाें काे बहलाया। सन्नी ने उसके भाइयाें काे बताया कि वह होलसेल का काम शुरू कर रहा है और उसमें बहुत प्रॉफिट है। वह उन्हें 2 प्रतिशत ब्याज देता रहेगा। इसी तरह उसके भाई ध्यान सिंह ने 12.50 लाख रुपए, जगतार सिंह 7.50 लाख रुपए, निर्मल सिंह ने 15 लाख रुपए दिए। उनके करीब 70 लाख रुपए अाराेपियाें के पास चले गए।
तरसेम ने किया था एजेंसी लेने का दावा
तरसेम ने कहा कि वह अपने दाेनाें मकानाें पर लाेन करवा रहे हैं अाैर एक कराेड़ रुपए एकत्रित हाेने पर कंपनी की एजेंसी लेगा। जून 2017 में तरसेम अपनी शादी के लिए उसके पास से पैसे लेकर गया था। तरसेम ने उसे एक चेक 25 लाख रुपए का भी दिया हुआ है। मई 2019 में उसने 10.50 लाख रुपए, जिनमें से अपनी पड़ोसी गरमीत कौर से 3.50 लाख, सुखविंदर कौर से 1.50 लाख रुपए लेकर अाराेपी काे दिए थे। यह पैसे उसे लोन लेने के लिए चाहिए थे। मगर उसने पैसा वापस नहीं किया। जब उसने 16 मई 2019 को फाेन किया ताे उसका फाेन बंद था। वह उसके घर पहुंची ताे पता चला कि अाराेपी दाेनाें मकान बेचकर जा चुके हैं।