‘आउटसोर्सिंग से की जाने वाली भर्तियों में आरक्षण लागू हो’
हरियाणा अनुसूचित जाति रोडवेज यूनियन और हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने मांगों पर की चर्चा
हरियाणा राेडवेज वर्कशाॅप डिपाे में हरियाणा अनुसूचित जाति रोडवेज यूनियन और हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रोडवेज राज्य प्रधान बलवंत सिंह ने की। उन्हाेंने बाबू कांशीराम व प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को उनके जन्मदिन पर याद किया गया। इसके उपरांत उन्हाेंने बैठक में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण विधेयक को पारित करके संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाए, आउटसोर्सिंग से की जाने वाली भर्तियों में आरक्षण को लागू किया जाए, अनुसूचित जाति आयोग का जल्दी से जल्दी गठन किया जाए, संघ जल्दी ही हरियाणा के सभी 17 अनुसूचित जाति के एमएलए व दोनों एमपी को पदोन्नति में आरक्षण के लिए ज्ञापन देगा।
हरियाणा में अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर रोक लगाई जाए अाैर ऐसी घटनाओं को करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर कमल किशोर, देविंद्र नूनवाल, प्रेम सिंह, नरेंद्र कुमार, सुखदेव सिंह, राम जगत, सूरज अम्बेडकर, मनोज कुमार, प्रदीप गागट सहित अन्य माैजूद रहे।
अम्बाला राेडवेज डिपाे में बैठक में पहुंचे यूनियन पदाधिकारी।