पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्टर-9 में फिर ‘सचदेवा सरकार’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेयरमैन पद की गिनती पहले कराने को लेकर विवाद भी हुआ

सेक्टर-9 के अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसेसिएशन के पहली बार हुए चुनाव में दो गुटों के बीच सीधी टक्कर हुई। सुबह चुनाव शुरू होने से लेकर रात 12:30 रिजल्ट आने तक भाजपा समर्थित प्रद्युमन सचदेवा का गुट भारी रहा। रिजल्ट अनाउंस होने से पहले प्रद्युमन गुट के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। रात 12:30 बजे अनाउंस हुए रिजल्ट में प्रद्युमन सचेदवा की पूरी टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। जबकि बलजीत साहनी गुट के सभी सदस्य रिजल्ट जारी हाेने से 1 घंटा पहले ही चले गए। चुनाव जीतकर पहली बार चेयरमैन बने प्रद्युमन सचदेवा ने वे सबसे पहले सेक्टर की इन्हासमेंट का मुद्दा उठाएंगे

जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई तो चुनाव करवा रही कमेटी ने चेयरमैन पद से गिनती शुरू करने के लिए कहा। मगर बलजीत साहनी ग्रुप की तरफ से संजय सेठी और सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्यों के रिजल्ट ही पहले घोषित करने की मांग रखी। बाद में कार्यकारिणी सदस्यों से ही काउंटिंग हुई।

} बलजीत सिंह साहनी पैनल के किसी भी कैंडिडेट को नहीं मिली जीत, काउंटिंग पूरी होने से 1 घंटे पहले छोड़ा मैदान

विपिन डावर

कार्यकारिणी सदस्य

कंटेंट सतनाम सिंह : फोटो राजेश कश्यप

पर्दे के पीछे- चुनाव में दिखा सियासी तड़का


लाेकसभा अाैर विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सेक्टर-9 में पूरी प्रक्रिया के तहत चुनाव करवाया गया। सुबह से शाम तक पुलिस तैनात रही। सभी उम्मीदवाराें ने अपने टेंट लगाए थे। गेट पर उम्मीदवार वाेटराें काे वाेटिंग करने की गुहार लगाते दिखे। इसी बीच अहम बात यह रही कि चुनाव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियाें से जुड़े नेताअाें के प्रतिनिधि भी चुनाव में जाेरअजाइमश करते दिखे। इन पदाधिकारियाें ने अपने-अपने गुट काे स्पाेर्ट किया। यहां भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियाें की प्रतिनिधियाें ने तड़का लगाया। यह प्रतिनिधि अपने-अपने गुट के उम्मीदवाराें के खेमे में बैठे दिखे। देर शाम काे प्रद्युमन सचेदवा ग्रुप काे भाजपा जिला सचिव रितेश गाेयल मिलने पहुंचे थे।

अभी तक सर्वसम्मति से ही चुने जाते रहे सेक्टर के प्रधान

सेक्टर-9 में अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसाेसिएशन का गठन 2013 में किया गया। उस दाैरान सिर्फ प्रधान पद के लिए चुनाव हाेता था। अन्य कार्यकारिणी सदस्याें का प्रधान ही चुनता था। 2013 से 2016 अाैर 2016 से 2019 तक दाेनाें बार प्रद्युमन सचदेवा सर्वसम्मति में ही प्रधान बनते रहे। सितंबर 2019 में खत्म हुई बाॅडी का चुनाव नहीं हाे सका था। अबकी बार प्रशासक की देखरेख में चुनाव हुअा। जिसमें कार्यकारिणी के सभी पद के लिए चुनाव हुअा।

संदीप सोनी

कार्यकारिणी सदस्य

ज्ञानप्रकाश कंसल

कार्यकारिणी सदस्य

चमन अग्रवाल

महासचिव

हृदेश जिंदल

कार्यकारिणी सदस्य

आरपी शर्मा

सह-सचिव

मुकेश एबट

प्रधान

नरेंद्र बत्तरा

कार्यकारिणी सदस्य

अजय अग्रवाल

कार्यकारिणी सदस्य

हिमांशु कालड़ा

उपप्रधान

सोहन लाल

कैशियर

प्रद्युमन सचेदवा

चेयरमैन

अम्बाला | जीत के बाद खुशी जाहिर करते चेयरमैन प्रद्युमन सचदेवा और प्रधान मुकेश एबट।

शर्मा अकेले अड़े, हारे

पद नाम वोट मिले

प्रधान रामेश्वर शर्मा 95

बलजीत साहनी ग्रुप

पद नाम वोट मिले

चेयरमैन बलजीत साहनी 331

प्रधान नरेश मेहता 315

उपप्रधान एमएस वधावन 286

महासचिव मनफूल सिंह 288

कैशियर देवेंद्र बत्तरा 367

सह-सचिव अमर सिंह 290

कार्यकारिणी सदस्य दीपक बत्तरा 359

कार्यकारिणी सदस्य गुरदेव सैनी 330

प्रद्युमन सचदेवा ग्रुप

पद नाम वोट मिले

चेयरमैन प्रद्युमन सचेदवा 459

प्रधान मुकेश एबट 376

उपप्रधान हिमांशु कालड़ा 497

महासचिव चमन अग्रवाल 496

कैशियर सोहन लाल 416

सह-सचिव आरपी शर्मा 496

कार्यकारिणी सदस्य अजय अग्रवाल 536

ज्ञानप्रकाश कंसल 526

हृदेश जिंदल 505

नरेंद्र बत्तरा 570

संदीप सोनी 541

विपिन डावर 538
खबरें और भी हैं...