पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News 4 Sports Academies To Be Held At War Heroes Stadium By The End Of This Year Proposal Is Ready

इस साल के अंत तक वार हीरोज स्टेडियम में होगी 4 खेल अकादमियां, प्रपोजल तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा खेलों का नया ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस साल के अंत तक स्टेडियम में निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। खिलाड़ियों को खेल की सुविधाएं देने के लिए 4 खेल अकादमियां स्थापित करने का खाका तैयार कर लिया है। आने वाले समय में अम्बाला में फुटबॉल के अलावा जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स और स्वीमिंग की अकादमी होगी।

खास बात है कि अकादमी में खिलाड़ियों के रहने से लेकर पढ़ाई एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। 4 अकादमियों में कुल 100 खिलाड़ियों को चयन किया जाएगा जिन्हें प्रशिक्षण कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। प्रत्येक अकादमी में 25 खिलाड़ी होंगे। खिलाड़ियों को डाइट, खाना व खेलने के लिए किट भी विभाग द्वारा ही प्रदान की जाएगी।

खेल अधिकारियों की मानें तो प्रपोजल तैयार कर लिया गया है और जल्द इसे पास कराने के लिए खेल मुख्यालय को भेजा जाएगा।

स्पोर्ट्स होस्टल बनने से रहने की सुविधा मिलेगी: 7.53 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के सामने स्पोर्टस होस्टल का भी निर्माण किया जा रहा है जोकि अंतिम चरणों में है। होस्टल और स्टेडियम में निर्माण कार्य पूरा होते ही चारों अकादमियों को चालू कर दिया जाएगा। ऐसा करने पर अम्बाला के खिलाड़ियों को काफी लाभ व सुविधा मिलेगी। बता दें कि अभी अम्बाला में केवल फुटबॉल की नर्सरी चल रही है जिसमे खिलाड़ियों को कोचिंग व डाइट देने की सुविधा है।


इस वजह से होंगी अकादमियां

स्टेडियम में इस समय करीब 85 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसी फुटबॉल ग्राउंड के साथ एथलेटिक्स का ट्रैक भी होगा जोकि एस्ट्रोटर्फ का होगा। 13.70 करोड़ रुपए की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा जिम्नास्टिक हाल करीब 30 करोड़ रुपए से नया बन चुका है। चारों खेल में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं देने के लिए ही विभाग द्वारा चार अकादमी स्थापित की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढांचा हो रहा तैयार

स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढांचा तैयार हो रहा है जोकि जल्द पूरा होने को है। यहां 4 खेलों की अकादमी आरंभ करने की योजना है जिसपर काम किया जा रहा है। मुख्यालय से यहां चारों खेलों की अकादमी स्थापित करने की मांग रखी जाएगी।
अरुणकांत, डिप्टी डायरेक्टर, खेल विभाग, हरियाणा।

अम्बाला | वार हीरोज स्टेडियम, जहां खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमियां शुरू होंगी।
खबरें और भी हैं...