पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी में लगेंगी 40 मिनी हाई मास्ट लाइटें सभी वार्डों की स्ट्रीट लाइट केबल बदलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी में नगर निगम 40 मिनी हाईमास्ट लाइट लगाने जा रहा है। साथ ही सभी 11 वार्डाें में स्ट्रीट लाइट की केबल बदली जाएगी। शनिवार को टेंडर क्लोजिंग होने तक 5 फर्मों ने एप्लाई किया है। अब यह टेंडर 17 मार्च को ओपन होगा। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर एजेंसी को अपना काम शुरू करना पड़ेगा। असल में नगर निगम ने पहले भी हाई मास्ट लाइट चौराहों पर लगाई हुई है, लेकिन शहर के 40 चौराहे ऐसे थे जहां पर हाई मास्ट लाइट न होने के कारण वहां सिर्फ ट्यूब लाइट या एलईडी लाइट से काम चल रहा था, जिस कारण चौराहों पर पूरी तरह से रोशनी नहीं थी। जब लोगों की मांग उठी तो निगम ने इन चौराहों पर 9 मीटर ऊंचाई पर हाईमास्ट लगेगी। यही नहीं वार्ड 1 से 11 तक में जो स्ट्रीट लाइट की केबल खराब हो गई थी। उन्हें बदला जाएगा। ताकि स्ट्रीट लाइट्स बार बार खराब न हो। इसमें सेक्टर 1, 7, 8, 9 तथा 10 शामिल हैं।

जिस एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा, उसे दो माह के अंदर हाईमास्ट लाइट लगानी होगी। इसकी वारंटी पीरियड दो साल की होगी। अगर कोई लाइट खराब होती है तो उसकी जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। अगर समय पर लाइट नहीं लगाई तो नियमानुसार उस पर जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है। वार्डों में जो केबल चेंज की जाएंगी उनकी वारंट 6 माह की रखी गई है। अगर कोई केबल खराब होती है तो उस पर भी एजेंसी की सिक्योरिटी राशि काटी जाएगी।

शिकायत मिलने पर 7 दिन में ठीक करनी होगी लाइट

इस टेंडर में 24 नंबर क्लॉज है उसमें स्ट्रीट लाइट की बात कही गई है। यही नहीं एजेंसी को खराब एलईडी स्ट्रीट लाइट शिकायत मिलने के बाद 7 दिनों में ठीक करनी होगी। अगर एजेंसी लाइट को निर्धारित समय पर ठीक नहीं करती तो उसे हर रोज के हिसाब से 20 रुपए जुर्माना भरना होगा। यह राशि नगर निगम एजेंसी की सिक्योरिटी से काटेगा।

टेंडर 17 मार्च को खोले जाएंगे। एजेंसियों को निर्धारित अवधि में काम पूरा करना होगा।
रॉबिन, जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल ब्रांच, नगर निगम

खबरें और भी हैं...