- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News 51 Contracts Lost By 18 Crores More Than Reserve Price Lalkurti Contract Dropped By 662 Crores
51 ठेके रिजर्व प्राइस से 18 करोड़ ज्यादा में छूटे, लालकुर्ती का ठेका 6.62 करोड़ में छूटा
1 अरब 20 करोड़ 20 लाख था रिजर्व प्राइस
सिटी के पंचायत भवन में शुक्रवार को अम्बाला के 58 ठेकों में से 51 ठेके रिजर्व प्राइस से 18 करोड़ से ज्यादा में छूटे। सरकार ने ठेकों का रिजर्व प्राइस एक अरब 20 करोड़ 20 लाख रखा था, लेकिन यह ठेके एक अरब 30 करोड़ 58 लाख से ज्यादा में गए। सबसे ज्यादा महंगा ठेका कैंट की लाल कुर्ती का गया। इसका रिजर्व प्राइस 5.30 करोड़ रखा गया था, लेकिन यह ठेका 6 करोड़ 62 लाख 50 हजार में गया, जबकि सबसे कम ठेका उगाडा का 87.50 लाख गया। ठेकों की बिड खुलने के वक्त एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर एनके ग्रेवाल, सिटी मजिस्ट्रेट कपिल कुमार मौजूद थे।
ठेकों की बिड खुलने के वक्त पंचायत भवन में ठेकेदारों का जमावड़ा था। जैसे जैसे ठेकों की बिड खुल रही थी। ठेकेदार एक दूसरे की तरफ ताक रहे थे। हर किसी को ठेका मिलने की संभावना थी, लेकिन कुछ ऐसे ठेकेदार भी थे, जिन्हें अपनी मनपसंद का ठेका नहीं मिला तो वह मन मसोस कर रह गए। नन्यौला का ठेके की रिजर्व प्राइस 3.60 करोड़ थी, लेकिन यह ठेका 4.26 करोड़ से ज्यादा में गया। काला अंब का ठेका 3.90 करोड़ की रिजर्व प्राइस से ज्यादा 4.87 करोड़ में गया। अम्बाला सिटी के अग्रसेन चौक के ठेके की रिजर्व प्राइस 3.30 करोड़ थी। यह ठेका 3.61 करोड़ में गया। साहा के ठेके की रिजर्व प्राइस 3.10 करोड़ थी, लेकिन 3.66 करोड़ से ज्यादा में गया। शहजादपुर के ठेके की रिजर्व प्राइस 4 करोड़ थी, लेकिन 4.01 करोड़ में गया।
शराब के ठेकों पर बिक्री के लिए पीओएस मशीन अनिवार्य होगी। खरीददार द्वारा बिल मांगे जाने पर ठेकेदार को बिल देना अनिवार्य होगा। अन्यथा 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जो पहले 500 रुपए था। समारोहों एवं पार्टियों में शराब परोसने के लिए एक दिन के अस्थाई लाइसेंस के लिए फार्म एल-12ए को ऑनलाइन किया जाएगा। समारोह एवं पार्टियां आयोजित करने वाले कामर्शियल प्रतिष्ठानों के लिए स्वयं को आबकारी एवं कराधान विभाग से स्वयं को पंजीकृत करवाना अनिवार्य होगा। कामर्शियल स्थलों में एल-12ए की लाइसेंस फीस 7500 रुपए निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, अपने निजी स्थलों पर शराब परोसने के लिए व्यक्ति को लाइसेंस के लिए अब 500 रुपए के बजाए 1000 रुपए की फीस देनी होगी।