55 वर्षीय राजकुमार एक माह से लापता
अम्बाला सिटी | गांव काकरू निवासी राजकुमार करीब एक माह से लापता है। जिन्हें परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने की काेशिश की लेकिन काेई सुराग नहीं लग पाया। बलदेव नगर पुलिस ने राजकुमार की प|ी की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। प|ी रजनी बाला के मुताबिक पति राजकुमार 15 फरवरी को सुलतानपुर बैरियर से लापता हुए थे।