पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगला जट्टान में युवा समाज सेवा संगठन के शिविर में 72 लोगों ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगला जट्टान में लगे रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। युवा समाज सेवा संगठन की ओर से लगाए कैंप की अध्यक्षता सरपंच राम सिंह व कुलदीप सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि मुलाना के विधायक वरुण चौधरी रहे। चौधरी ने कहा कि रक्तदान से किसी की अनमोल जिंदगी को बचाया जा सकता है। संगठन के सदस्य कुलदीप नगला ने कहा कि रक्त बनाया नहीं जा सकता, इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सरपंच राम सिंह ने संगठन को विश्वास दिलाया कि वह आगे भी इस तरह की मुहिम में संगठन का साथ देंगे। इस अवसर पर संगठन द्वारा महिलाओं व लड़कियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य करनैल सिंह नगला मौजूद रहे। आयोजन में प्रधान अरविंद गोयल, उप प्रधान मनीष राणा, महासचिव गोल्डी धीमान, इंदरजीत सिंह तेपला, अंग्रेज ढकोला, जसवीर सिंह छपरा, विनोद शेरगढ़, बलविंदर सिंह, तरुण गर्ग, सतीश शर्मा, निर्मल सिंह, नरमेल सिंह, मास्टर अजय सिंह, विकास कुमार, विदुर, सतवीर, संदीप पुनिया, जसवीर पुनिया, मनीष कुमार, हरकेश कुमार, मोहन शर्मा, सतीश कुमार, गुलाब सिंह तेपला, विजय पाल, साहब, अशोक छाबड़ा, संजू पूरी, गुरमीत ढकोला, लालजी अल्लापुर, रोबिन गोंधी, विजय फुलेल माजरा, संदीप पसियाला ने सहयोग किया।

ये रहे स्टार रक्तदाता | गुरप्रीत ढकोला ने 21वीं बार, अरविंद गोयल ने 25वीं, कुलदीप नगला ने 8वीं, बलकार सिंह ने 15वीं, व मनीष राणा ने पांचवीं बार रक्तदान किया।

कैंप के दौरान महिला व लड़कियों को सम्मानित करते संगठन सदस्य।
खबरें और भी हैं...