शहीद सैनिकों को समर्पित शिविर में 72 यूनिट रक्तदान
रक्त की कमी से जान न जाने देंगे मुहिम को लक्ष्य बनाकर युवा विकास संगठन कुराली ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर को युवा विकास संगठन ने शहीद सैनिकों को समर्पित किया है। इस शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया है। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की है।
पीजीआई की टीम की डॉक्टर अनीता की देखरेख में गांव के दंपती विनोद और राखी ने रक्तदान कर शुरुआत की। इसके बाद स्टार रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। स्टार रक्तदाताओं में बलबीर सिंह ने 36वीं बार, सुखविंद्र ने 22वीं बार, कमल ने 20वीं बार, तरुण कुमार ने 15वीं बार, सचिन शर्मा ने 12वीं बार, मामचंद राणा ने 40वीं बार, योगेश बिंदल ने 26वीं बार अश्वनी ने 8वीं बार सचिन रक्तदान किया। इस मौके पर नम्रता गौड़, देवेंद्र राणा ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि खून बनाने की कोई फैक्टरी नहीं है। रक्तदान से ही खून की कमी को पूरा किया जा सकता हे। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई। प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को अध्यात्म के सच्चे स्वरूप से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर वीर सिंह राणा, रविंद्र राणा, वीर प्रताप बधौली, चेतन खेड़की, रवि कश्यप, कार्तिक मेहता, सुरजीत कुमार, अजय तिवारी व गजेंद्र भारद्वाज उपस्थित रहे।