पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली के हुड़दंग में 9 घायल, कैंट नागरिक अस्पताल के बाहर दाे पक्ष अामने-सामने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | हाेली के हुड़दंग में कैंट में अलग-अलग हादसों में 9 लाेग घायल हाे गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेश नगर थाना पुलिस ने एक मामले में गांव बब्याल निवासी सागर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। अन्य मामलों में घायलों ने मेडिकल कराकर शिकायत पुलिस से की है। इसके अलावा भूरमंडी में दो पक्षों में झगड़े के बाद दोनों पक्ष नागरिक अस्पताल में भी आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। बाद में पुलिस ने इन्हें समझाया। इसके बाद दोनों पक्ष तोपखाना चौकी में पहुंचे। जहां एक दूसरे में आरोप-प्रत्यारोप लगाए। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।

उधर, बब्याल निवासी सागर ने आरोप लगाया है कि बब्याल में मेन डाकखाना वाली गली में एक बुलेट सवार तेज गति और हुडदंग मचाते हुए आ रहा था और सीधे ही उसे उसे टक्कर मार दी। इसी आधार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...