पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News A Grand Procession With 51 Horses To Be Taken Out On May 3 On Lord Parshuram39s Birth Anniversary

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 3 मई को 51 घोड़ों के साथ निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान परशुराम सेवा समिति की वीरवार काे मीटिंग हुई। इसमें 3 मई को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 51 घोड़ों के साथ विशाल शोभायात्रा निकालने पर विचार विमर्श हुआ। समिति के महासचिव सुरिंदर राजू ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी जिला स्तरीय शोभायात्रा कैंट के बाजारों से निकाली जाएगी। उपप्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि 51 घोड़ों पर ऋषि मुनि बैठेंगे अाैर बैंड व धार्मिक झांकियों के साथ रोटरी हॉस्पिटल से शोभायात्रा निकाली जाएगी और बाजारों से होकर लालकुर्ती मंदिर तक जाएगी। मीटिंग में राजेश गोल्डी, शशिकांत, सुरेश कौशिक, राजीव शर्मा, रविंदर, बिल्ला, संदीप शर्मा, संजीव शर्मा, बलदेव शर्मा उपस्थित थे।

भगवान परशुराम सेवा समिति की मीटिंग में मौजूद सदस्य।
खबरें और भी हैं...