पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News A State Level Rally Will Be Held In Panipat On The Birthday Of Ajay Chautala On 13th Singh

13 को अजय चौटाला के जन्मदिन पर पानीपत में राज्यस्तरीय रैली हाेगी: सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जननायक जनता पार्टी के युवा संगठन की अाेर से 13 मार्च को जेजेपी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर पानीपत के इसराना में राज्य स्तरीय महारैली आयोजित की जाएगी। रविवार काे सिटी सेक्टर-8 पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने सभी काे पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्हाेंने अम्बाला में आयोजित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक काे संबाेधित किया। जिला प्रधान सुरजीत सौंडा और जिला शहरी प्रधान सरदार हरपाल कंबोज ने कहा कि जेजेपी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। बैठक में राम सिंह कोड़वा, दलबीर पुनिया, रविंद्र डेजी, एमएस ढिल्लों, हरबंस जलबेडा, सर्वजीत कौर, अमरिंदर सौंटा, अमरनाथ बग्गन, हरकेश सुल्लर, मनदीप बोपाराय, अनिल जन्धेडी, संदीप राणा, विवेक चौधरी, हरविलास रज्जू माजरा, सुभाष चंद्र जंडली, जीएस संधू, चूहड़ सारंगा ,सिमरन लोंटा ,जसपाल पंजोला, दलबीर सौंटा, बलकार सिंह कगंवाल ,जसदीप तंदवाल ,नवीन हरी, संदीप बडाैला माैजूद रहे।

सेक्टर 8 में जजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते वक्ता ।
खबरें और भी हैं...