पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाज कल्याण वेलफेयर के अंत्योदय भवन अम्बाला सिटी में तैनात एक अधिकारी पर विधवा ने दुष्कर्म का मामला महिला पुलिस थाने में दर्ज कराया है। महिला की बेटी की दो साल पहले शादी हो गई थी और सरकार की ओर से मिलने वाली 50 हजार की सहायता राशि के लिए कार्यालय में पहुंची थी। महिला ने बताया कि करीब एक माह पहले वह अंत्योदय भवन में गई थी जहां पर उसे रणधावा सिंह नाम का एक व्यक्ति मिला। आरोपी रणधावा सिंह ने उसे कहा कि आपकी बेटी की शादी दो साल पहले हो चुकी है और यदि सहायता चाहिए तो शादी का नया कार्ड तैयार करा लो। इसके बाद उसे वह सहायता राशि दिला देगा। होली के बाद 13 मार्च को जब वह दोबारा से कार्यालय पहुंची तो रणधावा मिला जिसने बेटी की शादी का कार्ड और दस्तावेज मांगे। जब उसे कार्ड और दस्तावेज दिए तो उसने उसे कहा कि आॅनलाइन आवेदन करना है जिस पर 500 रुपए का खर्च आएगा। इसके लिए आपको मेरे साथ चलना पड़ेगा। वह भी उसकी बातों में आ गई और उसके साथ आॅनलाइन आवेदन करने के लिए चल दी। दफ्तर से वह कोर्ट रोड पर सदर थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसे धमकाया गया कि यदि उसने किसी को शिकायत या बताया तो वह उसकी विधवा पेंशन भी बंद करा देगा।

खबरें और भी हैं...