पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छेड़छाड़ का आरोप लगा बाइक रुकवाई फिर गोली मारकर छीन ले गए ~2 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली निगम के बब्याल सब डिवीजन में ई-पे इंफोसिस कंपनी के कैशियर गौरव को दो गोली मारकर बाइक सवार 2 बदमाश बैग छीन ले गए। बैग में बिजली बिलों का 2 लाख कैश व लैपटॉप था जिसमें ई-पे कंपनी का पूरा लेखा-जोखा है। वारदात शुक्रवार दोपहर सवा 3 बजे बब्याल सब स्टेशन व भूर मंडी के बीच हुई। गौरव डिफेंस कॉलोनी स्थिति पंजाब नेशनल बैंक में कैश जमा कराने निकला थे। किडनी व हार्ट के पास से 2 गोलियां आरपार हुई हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। महेश नगर थाना पुलिस ने अतितोश की शिकायत पर 89 हजार कैश व 2 लाख 36 हजार डिमांड ड्राफ्ट की स्नेचिंग का केस दर्ज कर लिया। घायल गौरव ने कैंट अस्पताल में बताया कि वह सब डिवीजन से कैश लेकर निकला था। भूरमंडी मोड़ से 100 मीटर पहले पहुंचा ही सुनसान जगह पर प्लेटिना बाइक सवारों ने रोक लिया। एक युवक बोला-तुम मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हो। उनके चेहरे ढके होने और बातचीत के लहजे से मुझे लगा कि लूटना चाहते हैं। मैंने बाइक को मोड़कर जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की तो एक बदमाश ने मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया और बाइक की चाबी निकाल ली। कैश का बैग मांगा। मैं गिड़गिड़ाया कि गरीब आदमी हूं और इतना कैश कहां से भरूंगा। इसी बीच कुछ वाहन आते दिखे तो बदमाशों ने दो गोलियां चलाई और बैग ले गए।

2 गोलियां पेट के आर-पार हुईं } पीजीआई में भर्ती, 4 माह पहले हुई शादी

{ कराहता रहा गौरव और डॉक्टरों से जिंदगी मांगता रहा

गौरव को सब डिवीजन का स्टाफ कैंट अस्पताल लेकर पहुंचा। गौरव सब डिवीजन के एसडीओ आशुतोष और डॉक्टरों से यही कहता रहा-मुझे बचा लो।

{ सरकारी एंबुलेंस का करते रहे इंतजार, प्राइवेट से भेजा पीजीआई

एक्सईएन पवन नरूला और एसडीओ आशुतोष ने गौरव को पीजीआई ले जाने के लिए 4 बजे सरकारी एंबुलेंस के कंट्रोल रूम में कॉल की। काफी देर एंबुलेंस नहीं आई तो प्राइवेट एंबुलेंस से पीजीआई रवाना किया। सरकारी एंबुलेंस 4 बजकर 26 मिनट पर पहुंची।

{ दोस्त लोकेश बोला- लंच टाइम में हमारी बात हुई

शाहबाद निवासी गौरव की नवंबर 2019 में शादी हुई है। पहले वो शाहबाद कोर्ट में टाइपिस्ट था, दो साल पहले ई-पे का कैशियर बना। शुक्रवार लंच टाइम में दोस्त लोकेश से बात हुई थी। लोकेश ने बताया-मुझे एलईडी बल्ब लेने थे तो गौरव से बात हुई।

}सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवारों की होगी जांच

घटना स्थल से बाबा बालक नाथ मंदिर, बब्याल व भूरमंडी चौक से बोह की तरफ 3 रास्ते कटते हैं और सीसीटीवी भी नहीं हैं। हालांकि भूरमंडी से बोह की तरफ जाने वाली रोड पर एक सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। जिनकी बाइक पर नंबर नहीं है। इसके अलावा बीच में कोई बैग रखा हुआ है। पुलिस फुटेज को गौरव को दिखाएगी। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि बाइक सवार संदिग्ध हैं।

कैंट अस्पताल में पीड़ित से बात करते डिटेक्टिव स्टाफ के जांच अधिकारी, वहीं सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध बाइक सवार।
खबरें और भी हैं...