- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News After Completing The Re Calculation Process 80 Of Those Who Get The Enhancement Will Get 40 Refund
रि-कैल्कुलेशन प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद इन्हांसमेंट भरने वाले 80% लाेगाें काे मिलेगा 40% रिफंड
सेक्टर-9 के लाेगाें के लिए अच्छी खबर है। इन्हांसमेंट मुद्दे पर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे लाेगाें काे जल्द ही 40 प्रतिशत तक रिफंड मिलेगा। यह रिफंड उन 80 प्रतिशत लाेगाें काे मिलेगा जाे इन्हांसमेंट का पूरा पैसा भर चुके थे। वहीं, सरकार की 40 प्रतिशत छूट स्कीम में एकमुश्त राशि भरने वाले 20 प्रतिशत लाेगाें काे भी राहत देने के लिए एसोसिएशन ने अपनी बात रखी है। हालांकि उनकाे रि-कैल्कुेशन में काेई लाभ
नहीं मिलेगा।
वीरवार काे पंचकूला के हुडा प्रशासक कार्यालय में रि-कैल्कुलेशन काे लेकर मीटिंग हुई। इसमें अर्बन एस्टेट वेलफेयर साेसाइटी सेक्टर-9 के चेयरमैन प्रद्मुमन सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारियाें अाैर डीटीपी व एलए अाॅफिस से अधिकारी माैजूद रहे। मीटिंग में फैसला लिया कि 31 मार्च तक रि-कैल्कुलेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद फाइल काे सरकार के पास भेजा जाएगा। सेक्टरवासियाें काे सरकार रि-कैल्कुलेशन के बाद ज्यादा भरी हुई इन्हांसमेंट का पैसा वापस करेगी। प्रद्युमन सचदेवा ने बताया कि रि-कैल्कुलेशन काे लेकर हुडा प्रशासक के साथ मीटिंग हुई है। जिसमें उन्हाेंने सेक्टरवासियाें से काॅमन एरिया अाैर 15 प्रतिशत ब्याज लगाकर ली गई इन्हांसमेंट काे रिफंड करने की मांग रखी थी। 31 मार्च तक रि-कैल्कुलेशन प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद सेक्टरवासियाें काे लगभग 40 प्रतिशत रिफंड दिलाया जाएगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियाें काे दिए चुनाव प्रमाण पत्र
इसलिए रिफंड मिलेगा इन्हांसमेंट का पैसा
1990 में सेक्टर-9 बसना शुरू हुअा था। सेक्टर में 2700 प्लाॅट हैं। इनमें से 2484 प्लाॅट में घर बने हुए हैं। 1990 से अब तक 4 इन्हांसमेंट सेक्टरवासियाें काे अा चुकी हैं। साल 2017 में अाई इन्हांसमेंट में 700 रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से लाेगाें से पैसा भरवाया गया। हुडा विभाग ने अवार्ड हाेने के काफी समय बाद लाेगाें काे नाेटिस दिए। अवार्ड हाेने से नाेटिस मिलने के बीच के समय का भी सेक्टरवासियाें पर इन्हांसमेंट राशि पर 15 प्रतिशत ब्याज डाल दिया गया, जाेकि गलत था। दूसरी तरफ सेक्टरवासियाें पर काॅमन एरिया की इन्हांसमेंट का बाेझ भी डाल दिया गया। काॅमन एरिया में पुलिस चाैकी, स्कूल, कामर्शियल लैंड, हुडा की सरकारी लैंड की इन्हांसमेंट भी सेक्टरवारियाें काे भरनी पड़ी। लेकिन सेक्टरवासियाें ने काॅमन इन्हांसमेंट का पैसा जमा करने पर राेष जताया। साथ ही सेक्टरवासियाें से प्रति वर्ग गज के हिसाब से ज्यादा ली गई इन्हांसमेंट काे भी रि-कैलकुलेशन कर रिफंड करने की मांग की थी।
जाे 40 फीसदी छूट के साथ इन्हांसमेंट भर चुके उनका क्या
कई एेसे भी लाेग थे, जिन्हाेंने नाेटिस मिलने के बाद इन्हांसमेंट नहीं भरी थी। वह डिफाल्टर हाे गए थे। इसलिए सरकार ने डिफाल्टर सेक्टरवासियाें काे 40 प्रतिशत छूट के साथ एकमुश्त इन्हांसमेंट भरने के लिए माैका दिया था। इसके बाद डिफाल्टर सेक्टरवासियाें में से कई लाेगाें ने छूट का लाभ लेते हुए पैसा जमा करवा दिया था। अब रि-कैल्कुलेशन में उन लाेगाें काे काेई लाभ नहीं मिलेगा। रिफंड का लाभ पहले पूरा पैसा भरने वाले अाैर जिन्हाेंने अभी तक इन्हांसमेंट का पैसा भरा ही नहीं, उन्हें ही मिलेगा।
अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-9 के प्रशासक जेपी मेहता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र दिए। उनके साथ ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा व पंजाब प्रभारी अशाेक कुमार भी माैजूद रहे। इस माैके पर चेयरमैन सचदेवा के साथ प्रधान मुकेश एबट, हिमांशु कालड़ा, चमन अग्रवाल, सोहन लाल, आरपी शर्मा, अजय अग्रवाल, संदीप सोनी, नरेंद्र बत्तरा, हरदेश जिंदल, विपिन डावर माैजूद रहे। टीम ने प्रशासक जेपी मेहता काे निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।