- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Naraingarh News Haryana News After Eating Food In Hotel 2400 Rupees Bill Demanded 6 Youths Beat Waiters Cctv Incident Captured
होटल में खाना खाने के बाद 2400 रुपए बिल मांगा तो 6 युवकों ने वेटरों को पीटा, सीसीटीवी में घटना कैद
शहजादपुर रोड पर बने वेलकम रिसॉर्ट में रविवार रात को 6 युवकों ने डिनर किया। बाद में 2,400 रुपए का बिल चुकाने की बारी आई तो झगड़े पर उतारू हो गए। आरोप है कि छहों युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की और रिसॉर्ट में तोड़फोड़ की। यह घटना रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जांच अधिकारी रामचंद्र के अनुसार शहजादपुर पुलिस ने गांव मुकंदपुर के प्रदीप को नामजद करते हुए 5 अन्य पर केस दर्ज किया है।
वेलकम रिसॉर्ट के संचालक नारायणगढ़ के वार्ड-9 निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात 12 बजे होटल के मैनेजर मनजीत ने फोन पर सूचना दी कि कुछ युवकों ने खाने के बिल को लेकर झगड़ा किया है। साथ ही दो कर्मियों लक्ष्मण सिंह और दीपक राणा को पीटकर घायल कर दिया। इस पर पंकज होटल में पहुंचे तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना दिख रही है। इसी आधार पर एक आरोपी की पहचान हो सकी। होटल कर्मियों का कहना है कि रविवार रात करीब 11 बजे 6 युवक होटल में आए और खाने का ऑर्डर दिया। खाना खाने के बाद जब होटल के कर्मचारियों ने 2400 रुपए का बिल मांगा तो मारपीट शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी को कोहड़ा बस अड्डे पर ए-वन ढाबे में कुछ अंदाज में झगड़ा हुआ था। वहां अाधी रात काे स्कॉर्पियो में आए 6-7 युवकाें को जब ढाबे पर खाना नहीं मिला तो उन्होंने फायरिंग कर दी। 3 हवाई फायर करने के बाद ईंटें बरसाई और ढाबे पर रखे दाल व सब्जी के पतीले पलट दिए। ढाबे पर खाना खा रहे ट्रक चालक के सिर पर ईंट लगने से गंभीर चोट आई थी। केस दर्ज होने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।