पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Naraingarh News Haryana News After Intercepting Granthi In The House The Thieves Stole The Gullak From The Gurdwara Sahib Took Out The Cash And Threw It At Some Distance

ग्रंथी को घर में कैद कर चोरों ने गुरुद्वारा साहिब से चुराया गुल्लक, कैश निकालकर कुछ दूरी पर फेंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहजादपुर के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को उसके घर में ही कैद कर चोरों ने गुरुद्वारा साहिब का गुल्लक चोरी कर लिया। चोर पैसे निकालने के बाद खाली गुल्लक को कुछ दूरी पर फेंक गए हैं। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

प्रधान हरभजन सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार रात को गुरुद्वारा साहिब को दरवाजे पर ताला लगाकर गए थे। शनिवार सुबह पांच बजे ग्रंथी बाबा भूपेंद्र सिंह नितनेम के लिए गुरुद्वारा साहिब जाने लगे तो उनके मकान के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उन्होंने किसी को फोन कर अपने घर बुलाया और कुंडी खुलवाई। हरभजन सिंह ने बताया कि उनका मकान गुरुद्वारा साहब के ठीक सामने है। जब ग्रंथी ने गुरुद्वारा साहिब जाकर देखा तो वहां ताला टूटा हुआ मिला और दरबार साहब के पास रखी गुल्लक गायब थी। उन्होंने बताया कि गुल्लक में करीब 7-8 हजार रुपए की नकदी थी। कुछ देर बाद सूचना मिली कि खाली गुल्लक गुरुद्वारा साहब से कुछ दूरी पर पीर की मजार के पास पड़ी हुई है। प्रधान हरभजन सिंह ने पुलिस से चोरों की तलाश कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

मेडिकल स्टोर से 15 हजार चोरी

नारायणगढ़ में राज नर्सिंग होम के नजदीक मिक्की मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 15 हजार की नकदी चुरा ली है। लोहे की रॉड से शटर को तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान मालिक द्वारा किराया चुकाने के लिए इक्ट्ठा किए गए रुपए चुरा लिए है। पुलिस जांच में जुटी है।

नारायणगढ़ | दरबार साहिब जहां गुल्लक रखी थी।
खबरें और भी हैं...