पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीत के बाद सचदेवा पैनल बोला-सबसे पहले स्ट्रीट लाइट व टूटे गेट ठीक होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर-9 की अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन की 3 साल के लिए चुनी गई नई कार्यकारिणी सबसे पहले खराब स्ट्रीट लाइट और टूटे हुए गेट ठीक कराएगी। नई कार्यकारिणी ने सोमवार को जहां सेक्टरों के मंदिर व गुरुद्वारों में माथा टेका, वहीं शाम को विधायक असीम गोयल से मिले। चेयरमैन प्रद्युमन कुमार सचदेवा ने कहा कि एसोसिएशन के पास अपना कोई फंड नहीं होता, इसलिए सरकार व प्रशासन से मिलकर सेक्टर की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

सचदेवा ने कहा कि 12 मार्च को एन्हांसमेंट की रि-कैलकुलेशन को लेकर पंचकूला में हुडा अधिकारियों से मीटिंग है। ये बड़ा मुद्दा है। जिसकी पैरवी एसोसिएशन खुद करेगी। सीवरेज और सीसीटीवी मेजर काम हैं। सीवरेज कई जगह से लीक है। इनको लेकर सरकार से फंड लेंगे। सेक्टरवासियाें काे स्वच्छ पेयजल दिलाएंगे अाैर बरसाती पानी की निकासी के लिए भी प्लान तैयार करेंगे। चुनाव हारे साहनी व मेहता पैनल ने भी एन्हांसमेंट मुद्दे पर पूरी साथ देने की बात कही है।

एन्हांसमेंट रि-कैलकुलेशन के लिए 12 को पंचकूला में पक्ष रखेगी कार्यकारिणी
खबरें और भी हैं...