पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Ai Pinky Balii In Hesh The Son Of The Husband39s Maternal Uncle Stabbed The Knife Pressure To Move Along

हाेश में अाई पिंकी बाेली- पति के मामा के बेटे ने मारा चाकू, साथ चलने का दबाव बना रहा था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेश में अाई पिंकी ने पुलिस को दिए बयान

कैंट डिफेंस कॉलोनी में केसर डेली नीड्स करियाना शॉप में महिला पिंकी की गर्दन पर जिस व्यक्ति ने चाकू मारा था वह उसके पति के मामा का बेटा धर्मबीर था। 4-5 दिन से वह दुकान पर आ-जा रहा था। वीरवार को उसने पिंकी के गले में चाकू घोंप दिया था। पीजीआई में दाखिल महिला की हालत ठीक है लेकिन खून ज्यादा निकलने से थोड़ी परेशानी हो रही है। पिंकी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह घरेलू काम करती है और उसके पास 3 बच्चे हैं। वीरवार को उसके पति केसर सिंह सामान लेने गए थे तो पीछे से धर्मबीर उसकी दुकान पर आया। धर्मवीर यमुनानगर में गांव ससौली का रहने वाला है। महिला ने आरोप लगाया कि धर्मवीर उस पर गलत नीयत रखता था। दोपहर 2:20 बजे जब दुकान पर अकेली बैठी थी तब धर्मबीर दुकान पर आया। महिला ने कहा कि धर्मवीर ने उसे कहा कि मुझे बात करनी है। इसलिए दुकान बंद करके मेरे साथ चलो। मैंने जब उसके साथ चलने से मना किया तो धर्मबीर गाली गलाेज की और चाकू को गर्दन में बाईं तरफ घोंप दिया अाैर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...