पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Aina Kar Pyaar Na Mithi Sugar Na Hoje Ne 7 Thousand People Who Have Seen The Song Of Review

एेना कर प्यार न मीठिए शुगर न होजे नी... समीक्षा के सॉन्ग को देख चुके 7 हजार लाेग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एेना कर प्यार ना मीठिए शुगर ना हाेजे नी..........यह साॅन्ग 9 मार्च सोमवार को यूट्यूब पर लॉन्च हुअा है। एलबम शुगर के इस सॉन्ग में बब्याल निवासी समीक्षा परुथी फीमेल लीड रोल में हैं। इस सॉन्ग को अब तक लगभग 7 हजार लोग देख चुके हैं। समीक्षा ने कुछ समय पहले ब्राउन मुंडा, नाभे आला एलबम, पठाना वरगी भी की थी, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यह समीक्षा का चौथा गाना है। इस नए गाने की शूटिंग खन्ना से 20 किलोमीटर आगे हुई है।

अम्बाला के पूर्व पार्षद ओंकार नाथी व रेखा परुथी की बेटी समीक्षा पटियाला यूनिवर्सिटी में बीबीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। मॉडलिंग पैशन के लिए करती हैं। ड्रामा व डांस परफॉर्मेंस में पार्टिसिपेट करती रहती हैं। डांसिग, पेंटिंग व मॉडलिंग करना उनके शौक में शुमार है। समीक्षा परूथी ने बताया कि जल्द ही विदेश जाकर आगे की पढ़ाई करेंगी। उसने अभी हॉल ही में घैंट जट्‌ट गाने की शूटिंग खत्म की है। 16 मार्च को यह गाना लॉन्च किया जाएगा।

समीक्षा परुथी।
खबरें और भी हैं...