पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News All Three Theaters Closed For The Second Day The Dc Office Of Minerva Operator Reached Got The Answer Will Have To Apply Again

तीनों सिनेमाघर दूसरे दिन भी बंद, मिनर्वा संचालक पहुंचे डीसी आॅफिस, जवाब मिला- दोबारा करना होगा आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | कैंट के तीनों सिनेमाघरों से दूसरे दिन भी प्रशासन द्वारा लगाई गई सील नहीं खुली है। मिनर्वा मल्टीप्लेक्स के संचालक आशु सरीन द्वारा मामले को लेकर डीसी कार्यालय में फाइलें दिखाई गई। मगर इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सील नहीं खोली गई। अब मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए नए सिरे से आवेदन होगा और यहां पर सुरक्षा उपकरणों को पुन: प्रशासन की टीम जायजा लेगी।

गुरुवार को मिनर्वा मल्टीप्लेक्स में फिल्दे देखने के लिए सुबह से ही युवा आना आरंभ हो गए थे। मगर मल्टीप्लेक्स बंद होने की वजह से उन्हें परेशानी हुई। हालांकि प्री बुकिंग बुधवार से ही मल्टीप्लेक्स संचालकों द्वारा बंद कर दी गई थी जिस कारण ज्यादा समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

निगार सिनेमा के मालिक दिल्ली में रहते हैं और इसको लेकर अभी कोई पत्राचार जिला प्रशासन ने नहीं किया गया है। यहां तैनात मैनेजर द्वारा हॉल मालिकों को जानकारी दी गई है, मगर वीरवार को सिनेमा लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया गया। यहीं स्थिति कैपिटल सिनेमा की भी है। कैपिटल सिनेमा को नए सिरे से बनाने की योजना है और इसके लिए कैंटोनमेंट बोर्ड से अप्रूवल मिलना बाकि है।
खबरें और भी हैं...