पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Allegations Of Teachers39 Union On The Flying Coordinator Of The Counterfeit Board Misbehaving

नकल पकड़ने वाले बोर्ड के फ्लाइंग संयोजक पर अध्यापक संघ का आरोप-गलत बर्ताव कर रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परीक्षाओं में लगातार नकल के केस पकड़ रहे हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग टीम के संयोजक अश्वनी कुमार पर स्कूल अध्यापक संघ ने गलत बर्ताव करने के आरोप लगाए हैं। संघ का कहना है कि संयोजक परीक्षा के दौरान स्टाफ को तंग करते हैं। संघ ने बोर्ड से अश्वनी शर्मा को हटाने की मांग की है। सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े स्कूल अध्यापक संघ के जिला प्रधान जसविन्द्र सिंह तंदवाल, गुरविन्द्र सिंह, नरेश पाल, सुरजीत सिंह, सुखदेव राज, तेजपाल, सुरेन्द्र धीमान, कृष्ण बंसल, महावीर सैनी, सुभाष चंद, राजेश कुमार, जगमोहन, राजबीर, विनोद कुमार, फकीर चंद, रमेश कुमार मौर्य व नरेश कुमार समेत कई अध्यापक मौजूद रहे।

चेयरमैन टीम संयोजक

कर्मचारी महासंघ

संघ के आरोप भले जो हों, नगला राजपुतान सेंटर की ये तस्वीर कुछ और कहती है...

नारायणगढ़ | नगला राजपुतान के सेंटर के बाहर से पर्चियां इकट्‌ठा करती टीम।

कर्मचारी महासंघ का आरोप : अश्वनी कुमार तेपला के गीता विद्या मंदिर स्कूल प्रिंसिपल हैं। उस स्कूल के कुछ बच्चों ने जौली स्कूल में दाखिला ले लिया था। इसी खुन्नस में अश्वनी कुमार जौली स्कूल में पहुंचे?

टीम संयोजक अश्वनी कुमार का जवाब: हमारे स्कूल में एंट्रेस टेस्ट देकर दाखिला मिलता है। इस साल भी टेस्ट के जरिए 56 दाखिले हो चुके हैं। हमारे स्कूल के एक भी बच्चे ने जौली स्कूल में दाखिला नहीं लिया है। जौली गांव हमारे स्कूल से 19-20 किमी दूर है।

आरोप : जौली स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के कंट्रोलर को कहा गया कि केंद्र पर पत्थरबाजी की शिकायत करें। कंट्रोलर ने झूठी शिकायत करने से मना किया तो सुभाष चंद को परीक्षा ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया ?

संयोजक: फ्लाइंग टीम को पता चला था कि एक दिन पहले सेंटर पर पत्थरबाजी हुई है। इसलिए कंट्रोलर से कहा गया था कि शिकायत पुलिस और एसडीएम से करें। गांव के सरपंच को भी बुलाया गया था। ुपरवाइजर सुभाष जिस कमरे में ड्यूटी दे रहे थे उसी कमरे की खिड़की के साथ में ही पर्ची पड़ी हुई थी। तर्क दिया गया कि पर्ची बाहर से आई हंै जबकि पर्ची सुखी थी और बाहर बारिश हो रही थी। खिड़की से बाहर या आसपास कोई नहीं था। सुपरवाइजर का संतोषजनक जवाब न होने पर उसे रिलीव किया गया था।

आरोप : नगला राजपुताना परीक्षा केंद्र पर किसी भी कमरे से कोई पर्ची नहीं मिली तो बाहर से पर्चियां उठाकर केंद्र अधीक्षक सुरजीत सिंह को रिलीव कर दिया ?

संयोजक: नगला राजपुताना सेंटर में खिड़कियों के बाहर पर्चियां पड़ी हुई थी, जिसमें संबंधित पेपर की पर्चियां थी। सेंटर परिसर में एक नहीं बल्कि अनेक पर्चियां थी जिन्हें आॅर्ब्जवर और सुपरिंटेंडेंट के साथ इकट्ठा किया गया। पेपर कोड के अनुसार पेपर बाहर होने का शक है, इसलिए टीम ने सिर्फ 60 पर्चियां उठाकर बोर्ड को भेजी हैं, जो पेपर से पूरी तरह से मैच कर रही हैं। टीम ने सिर्फ नारायणगढ़ में ही नहीं बल्कि सिटी ब्लॉक और कैंट ब्लॉक में सुपरवाइजर और टीम को भी रिलीव किया है। नकल के पांच केस, एक नकली परीक्षार्थी और 8 को रिलीव किया है।

आरोप : नगला राजपुताना में अध्यापकों से गलत व्यवहार किया गया?

संयोजक: मेरी तो अध्यापक से बात ही नहीं हुई। सिर्फ सुपरीटेंडेंट, आर्ब्जवर और डिप्टी सुपरिटेंडेंट में हुई। जब बात नहीं हुई तो गलत व्यवहार करने का सवाल नहीं उठता। हमें जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र में नकल रोकने की दी गई है। हम सख्ती कर रहे हैं, इसलिए कुछ लोगों को तकलीफ हा ेरही है।
खबरें और भी हैं...