पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Amateur Photographer Manindra Singh Sodhi Will Put 21 Year Old Photographs Of Hola Mohalla Ceremony In The Book

शौकिया फोटोग्राफर मनिंद्र सिंह सोढी होला मोहल्ला समारोह की 21 साल की तस्वीरों को किताब में उतारेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस फोटो को 2017 में मिला था पंजाब टूरिज्म फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

यहां खींची फोटों की तीन देशों में प्रर्दशनी लगा चुके

मनिंद्र के पिता भाग सिंह सोढी भी मशहूर फोटोग्राफर है। मनिंद्र ने बताया वह पहली बार 1998 में पिता के साथ होला मोहल्ला समारोह में गए थे। नजारा देख इतने आकर्षित हुए कि अब वह हर साल जाते हैं। मेले में खींची फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी 1999 में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में, 2011 में चंडीगढ़ और 2013 में एब्बॉटफोर्ड ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा में लगा चुके हैं।

_photocaption_अम्बाला | पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला समारोह की शुरूआत हो चुकी है। समारोह में निहंग सिंह यहां मेले में होली खेलते हुए पुरातन युद्ध कला गत्तका का प्रदर्शन करते हैं। इसी मेले को अम्बाला के फोटोग्राफर मनिंद्र सिंह सोढी बीते 21 वर्षों से अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। वे मेले की 3 हजार से ज्यादा फोटो खींच चुके हैं। यहां खींची फोटो को वर्ष 2017 में पंजाब टूरिज्म फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। मनिंद्र सिंह सोढी मेले में खींची गई फोटोग्राफ की देश के अलावा अमेरिका और कनाडा में भी प्रदर्शनी लगा चुके हैं। अब वे होला मोहल्ला समारोह पर किताब प्रकाशित करने जा रहे हैं।*photocaption*
खबरें और भी हैं...