पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोगली पर गोली चलाने के मामले में अंकित गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एटीएम लूट में रिमांड के दौरान कबूली वारदात

साहा-शहजादपुर हाईवे पर सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया का एटीएम उखाड़कर चोरी कर लेकर जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सीआईए दो की पूछताछ में एटीएम चोरी के आरोपी जींद के गांव बिघाना निवासी अंकित ने खुलासा किया है कि अम्बाला में उसकी दूसरी वारदात है। करीब एक साल पहले सिटी कचहरी रोड पर मदन के ढाबे पर पंजाब में डेराबस्सी के गांव ककराली निवासी मोहिंद्र सिंह उर्फ मोगली पर गोली चलाने के मामले में शामिल था।

डेराबस्सी से मोहिंद्र उर्फ मोगली सिटी की सोनिया कॉलोनी में रहने वाले दोस्त भारत भूषण का जन्मदिन मनाने के लिए 22 अप्रैल 2019 को आया था। मोगली के मोबाइल पर शाम 5 बजे उसके दोस्त मनोज नैन का फोन आया था। नैन ने अम्बाला आने की बात बोली तो भारत भूषण और मोगली दोनों ही मदन के ढाबे में पहुंच गए थे। जहां पर खाना खाया था और उसके बाद पैसे के लेन-देन को लेकर बहस हो गई थी। मनोज नैन के साथ आए अंकित समेत दो अन्य दोस्तों ने मोगली को पकड़ लिया था। इसके बाद मनोज के एक दोस्त ने बैग से देसी कट्टा निकाल कर मोगली को पीछे कमर पर गोली मार दी थी। इसके बाद मनोज, अंकित अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में दो आरोपी को पकड़ चुकी है और अंकित फरार चल रहा था। अब दूसरी वारदात देने के लिए अंकित ने एटीएम चोरी करने योजना बनाई। अंकित ने सिटी के साथ-साथ कैंट और साहा में उन एटीएम को ढूंढना शुरू कर दिया था जो आसानी से चोरी हो सके। सेंट्रल बैंक का एटीएम टाइलों पर लगा था और टाइल तोड़कर उसे चोरी करना आसान था। इसलिए अंकित ने अपने अन्य साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेल दिया।

खबरें और भी हैं...