पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झपटमारी का अाराेपी गिरफ्तार, नाबालिग संरक्षण में लिया, माेबाइल बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी | सेक्टर-9 व 10 की डिवाइडिंग रोड पर हुई झपटमारी के मामले में पुलिस ने मनमोहन नगर निवासी पार्थ कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। आरोपी पार्थ को न्यायालय ने जेल जबकि नाबालिग को आॅब्जर्वेशन होम भेजा गया है। महिला से झपटा गया मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह वारदात 11 सितंबर 2019 को हुई थी जब महिला जंडली से एक्टिवा पर सेक्टर-8 अपने घर लौट रही थी। सेक्टर-9 व 10 की डिवाइडिंग रोड पर महिला फोन पर बात कर रही थी तो पीछे से बाइक पर आए पार्थ व उसके नाबालिग साथी ने उसका मोबाइल झपट लिया था। सदर थाना में केस दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी।
खबरें और भी हैं...