पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मार्च में औसतन रोज 4 एमएम बारिश, 14 दिनों में 55 एमएम, 50 डिग्री बढ़ेगा पारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा में मार्च में जमकर मेघा बरसे हैं। बरसात से जहां भू-जल स्तर में लाभ होगा, वहीं फसलों को नुकसान भी हुआ है। एक से 14 मार्च तक हरियाणा में 55 एमएम बरसात हो चुकी है। औसतन सात एमएम बरसात होती है। यानी औसत ने प्रदेश में 686 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1.8 एमएम बरसात हुई है। बड़ी बात यह है कि दक्षिण हरियाणा में जहां कम बरसात होती है वहां के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल आदि जिलों में सामान्य से 2100 फीसदी तक अधिक बरसात हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों में दिन का तापमान पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। कई जिलों में यह 30 डिग्री के पार जाने की संभावना बन सकती है। प्रदेश में शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

दिन-रात का पारा बढ़ेगा

अब दिन का तापमान बढ़ने लगेगा, रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल कोई मजबूत पश्चिम विक्षोभ नहीं है। ऐसे में बरसात के आसार कम हैं। -डॉ. सुरेंद्र पाल, निदेशक आईएमडी।

पड़ोसी राज्यों मंे खूब बरसात

आईएमडी के अनुसार पड़ोसी राज्यों में भी इसी अवधि में जमकर बरसात हुई है। पंजाब में 60.4 एमएम, राजस्थान में 9.9 एमएम, यूपी में 38.7 एमएम, उत्तराखंड में 86.3 एमएम, हिमाचल प्रदेश में 111.1 एमएम बरसात हुई है।

मार्च में कहां िकतनी बरसात (एमएम में)

अब नजदीक में कोई पश्चिम विक्षोभ नहीं, 20 के बाद गर्मी तेजी से बढ़ने के आसार

प्रदेश में सामान्य से 686 फीसदी अधिक बरसात, वर्ष 2015 में रहा था ऐसा मौसम

20 तक 300 पार होगा पारा: दिन का तापमान फिलहाल सामान्य से पांच डिग्री तक कम है। जबकि रात का पारा भी दो से तीन डिग्री तक कम चल रहा है। 20 मार्च तक दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर सकता है। फिलहाल यह कई जिलों में 25 डिग्री तक है। पारा बढ़ने से लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगेगा, क्योंकि पारा बढ़ने से ही रबी की फसलें पकेंगी।


हिसार के बरवाला में शनिवार को हुई ओलावृष्टि के बाद का नजारा।

शहर बारिश प्रतिशत |

पंचकूला 58.6 307% अधिक

यमुनानगर 66.0 279% अधिक

अम्बाला 65.6 312% अधिक

करनाल 61.1 619% अधिक

कुरुक्षेत्र 56.2 393% अधिक

कैथल 49.4 697% अधिक

जींद 45.0 364% अधिक

शहर बारिश प्रतिशत |

पानीपत 50.5 556% अधिक

सोनीपत 81.3 847% अधिक

रोहतक 57.3 451% अधिक

हिसार 35.3 653% अधिक

फतेहाबाद 40.7 824% अधिक

सिरसा 31.8 676% अधिक

भिवानी 43.9 761% अधिक

शहर बारिश प्रतिशत |

महेंद्रगढ़ 70.9 1588% अधिक

रेवाड़ी 70.4 1570% अधिक

झज्जर 39.8 747% अधिक

गुड़गांव 38.5 640% अधिक

फरीदाबाद 87.3 1356% अधिक

मेवात 71.0 411% अधिक

पलवल 99.0 2150% अधिक
खबरें और भी हैं...