लघु नाटिका से कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरुक किया
कैंट स्थित सरस्वती विद्या निकेतन ने चुनमुन क्लब के सहयोग से महिलाओं के लिए समर्पित एक विशेष कार्यक्रम अशोक शर्मा के निर्देशन किया। इसमें कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए इस पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें मुख्य तौर पर अशोक शर्मा के अलावा ममता, रेखा और नेहा का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान एसके शर्मा, पम्मी शर्मा, सारिका, निर्मल कृष्णा और संगीता उपस्थित थे।
लघुनाटिक में कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरुक करते हुए।