अम्बाला | आयुष विभाग द्वारा डेंगू बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. सतपाल ने बताया कि हर शहर व गांव में टीमें लोगों के घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने के लिए पूरी जानकारी होना जरूरी है। विभाग की टीम जागरुकता के साथ-साथ दवाई छिड़काव कर रही है। छावनी के आर्य नगर, अजित नगर व प्रताप नगर के घरों में अभियान चलाकर रुके हुए पानी को फेंका गया।