पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शीतला माता मंदिर में आज शुरू होगा बासड़ा पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | महेश नगर स्थित शीतला माता मंदिर में तड़के सुबह 3 बजे से बासड़ा पूजन शुरू हो जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता शीतला का आशीर्वाद लेने मंदिर में पहुंचेगे। शीतला माता मंदिर की प्रबंधक कमेटी के प्रधान योगेश शर्मा ने बताया कि ये मंदिर प्राचीन है। करीब 15 वर्ष पहले ही इसका जीर्णोद्धार किया गया है। बासड़ा पूजन से 12वें दिन (22 मार्च) भंडारा लगाया जाएगा। प्रचलित है कि माता शीतला का पूजन करने से चेचक, खसरा, बड़ी माता, छोटी माता, दुर्गंधयुक्त फोड़े, नेत्रों के समस्त रोग दूर होते हैं।

यह होता है बासड़ा पूजन : अधिकतर महिलाएं तड़के सुबह मीठे चावल, हल्दी, चने की दाल और जल लेकर मंदिर जाती हैं। इस पूजा को बासड़ा या फिर शीतला सप्तमी कहते हैं। इसमें बासी मीठे चावल जिन्हें गुड़ या गन्ने के रस से बनाया जाता है माता को चढ़ाए जाते हैं और इन्हें ही अगले पूरे दिन खाया जाता है।
खबरें और भी हैं...