कुराली की देवेंद्र कौर को सर्वोत्तम माता का पुरस्कार
खंड स्तरीय सर्वोत्तम माता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी रंगा ने की। इसमें सभी सर्कलों की सर्वोत्तम माताओं को आंमत्रित किया गया था। जिनका चयन पहले सर्कल स्तर पर किया गया था। नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ से होम्योपैथिक डॉ. सोमा ने महिलाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के आधार पर प्राप्त अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार देवेंद्र कौर प|ी जसबीर सिंह गांव कुराली, द्वितीय पुरस्कार रेखा प|ी मुकेश गंाव बरसू माजरा तथा तृतीय पुरस्कार कमलेश प|ी गुरमुख सिंह गांव फतेहपुर को दिया गया।