पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भट्‌ठा मजदूर संघ ने वेलफेयर बोर्ड गठन के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों की बैठक हरियाणा भट्ठा मजदूर संघ के बैनर तले शहजादपुर अनाज मंडी में हुई। भट्ठा मजदूरों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र डीसी को सौंपा है। इस मांग पत्र में मजदूरों ने अपनी 16 मांगे व समस्याएं रखी हैं।

भट्‌ठा मजदूर संघ के जिला प्रधान कश्मीरी लाल की अध्यक्षता में मजदूरों ने सरकार से मांग की है कि उनके लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाए। मजदूरों की मांग है कि ईंट और टाइल को बनाने की मजदूरी बढ़ाई जाए। भट्ठों के जमा दारों की कमीशन में 35 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए। प्रधान कश्मीरी लाल ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन बेलदार, ट्रक ड्राइवर और ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर का वेतन नहीं बढ़ाया गया है। भट्ठे पर काम करने वाली महिलाओं के लिए शौचालयों का इंतजाम करवाया जाए। भट्ठा मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन की व्यवस्था की जाए ताकि वह भी पढ़ सकें। भट्ठा मजदूरों की मांग है कि उनके पीले राशन कार्ड बनवाए जाएं ताकि उन्हें सरकारी रेट में राशन मिल सके। मजदूरों का कहना है कि पिछले तीन सालों से ईंट बनाने (पथेर) के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। जबकि भट्ठा मालिक गारे के नाम पर 100 रुपए प्रति हजार ईंट काट रहा है।

मजदूरों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो संगठन संघर्ष के लिए मजबूर होगा।

नारायणगढ़ में बैठक में इकट्‌ठा हुए भट्टा मजदूर।
खबरें और भी हैं...