टाटा एस की टक्कर से बाइक चालक घायल, गंभीर
अम्बाला सिटी | साहिबपुरा के पास टाटा एस की टक्कर से बाइक चालक कौंकपुर निवासी गुरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कैंट सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने गुरदेव के बयान पर आरोपी टाटा एस चालक बड़ौला निवासी राजिंद्र के खिलाफ लापरवाही से दुर्घटना को अंजाम देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। गुरदेव सिंह के मुताबिक वह कैंट स्थित प्रताप कपड़ा फैक्टरी में काम करता है। सोमवार शाम करीब 6 बजे अपना काम निपटाने के बाद लौट रहा था तो साहिबपुरा के शराब ठेके के पास उसके विपरीत दिशा में बने सर्विस स्टेशन से निकली टाटा एस गाड़ी बिना कोई इशारा किए सीधे सड़क पर आ गई। जिससे उसकी बाइक टकरा गई। एक पल के लिए रुकने के बाद चालक गाड़ी समेत भाग निकला। बाद में उसके भाई संजीव ने एक व्हीकल का इंतजाम कर उसे अस्पताल पहुंचाया।