पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार गाय से टकराने के बाद नीचे गिरा, सींग से जबड़ा फ्रेक्चर किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहा | बाइक से खेत में जा रहे एक व्यक्ति गाय से टकराकर गिर गया तो उसे गाय ने सिंग मारने शुरू कर दिए, जिस कारण व्यक्ति का जबड़ा फ्रेक्चर हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात साहा-नाहौनी मार्ग की है। साहा के बॉबी ने बताया कि उसके पिता शिव दयाल बाइक से खेतों में जा रहा थे तो रास्ते में गाय से बाइक टकराने के बाद वह नीचे गिर गए। उनके नीचे गिरते ही गाय ने उन्हें सिंग से मारना शुरू कर दिया। इतने में वहां पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उनके पिता को गाय से बचाया। इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साहा पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
खबरें और भी हैं...