महाकुंभ के लिए ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन ने बनाई योजना
अम्बाला | ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन अंबाला द्वारा महिला दिवस पर नेत्री नीलम शर्मा को परसा भेंट किया गया। उन्होंने कविता के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष जिलेराम पंचोलिया, पूर्व वाइस चांसलर आरएस शर्मा, कर्नल डॉक्टर ऐ.पी.भारद्वाज, जिलाध्यक्ष दयानंद महर्षि, जिला संयोजक राजेंद्र कौशिक एवं आयोजक राजेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण एकता शक्ति अम्बाला, ब्राह्मण संगठन के प्रधान रमेश शर्मा व ब्राह्मण संगठन, जिला प्रधान प्राण नाथ शर्मा, परवीन शर्मा महासचिव, सतीश भारद्वाज सयुंक्त सचिव, देव दत्त शर्मा मीडिया प्रभारी, युवा प्रधान हिमांशु पूंज व अम्बाला जिला की 28 ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित थे। 19 अप्रैल को भिवानी मे होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ के लिए जिला भर के ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में अपने विचार रखे।