पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंट में टूटी सड़कों का हाेगा सुधार, विज ने नप को टेंडर के दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंट में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बुधवार काे गृह मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद, सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय अवधि के तहत पूरा करने अाैर टूटी सड़कों के टेंडर जल्द कराने के निर्देश भी नप काे दिए गए। जिन सड़कों पर पेचवर्क किया जाना है उसे भी तुरंत करे।

निर्माण कार्य के तहत क्या-क्या कार्य कर लिए गए हैं तथा क्या-क्या किए जाने हैं, इस बारे में अधिकारियों से चर्चा की गई। विज ने अधिकारियों से कैंट नगर परिषद के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के तहत नगर परिषद, सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क के नजदीक जो नाला बनाया गया है उसे 12 क्राॅस रोड पर बिजली केंद्र के नजदीक नाले से जोड़ा जाए। नप अधिकारियों से गांधी ग्राउंड में बनाए जा रहे साइकिल ट्रैक के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नप प्रशासक डाॅ. सुशील मलिक, नगर परिषद के एमई हरीश, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रवीन गुप्ता मौजूद रहे।

सुभाष पार्क के समक्ष जल्द चालू होंगी नई लाइट्स: विज ने सुभाष पार्क के निर्माण संबंधी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पार्क के समक्ष रोड के डिवाइडर पर नई लाइटें लगाई हैं जिन्हें जल्द चालू किया जाएगा। इससे यहां सुंदरता बढ़ेगी व रात को लोग आसानी से आ-जा सकेंगे। पार्क के नजदीक आरसीसी नाला भी बनाया गया है ताकि बरसात के मौसम में पानी निकासी आसानी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...