बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने किया प्रदर्शन
अम्बाला | कैंट में सीजीएमटी बीएसएनएल ऑफिस के बाहर बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने सेंट्रल हेडक्वार्टर नई दिल्ली के आह्वान पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के जिला सचिव बलवीर सिंह ने विभिन्न मांगाें के बारे बताया। जिनमें सीनियर टीअाेए की राेटेशनल ट्रांसफर पाॅलिसी लागू न करना, 7 जनवरी 2020 काे राेटेशन ट्रांसफर अाॅफ सीनियर टीअाेए के बारे में भी पत्र लिखा गया था। 22 फरवरी काे स्मरण पत्र भी दिया गया। 27 फरवरी काे नाेटिस दिया गया। साथ ही अपकीप कांट्रेक्टर के बारे में जानकारी लेने के लिए पत्र लिखा था। मगर काेई जबाव नहीं मिला। जिसकाे लेकर कर्मचारियाें ने राेष जताया। इस अवसर पर हाकम सिंह, रामचंद्र, मंगतराम, राजिंद्र ठाकुर, राजिंद्र शर्मा, प्रेम सागर, गुरदीप, सतिंद्र, हरीश कुमार बक्शी, घिरेंद्र सिंह, संजय सहित अन्य माैज्ूद रहे।