बीएसएनएल लगाएगा टेलीफोन अदालत, सुनी जाएंगी शिकायतें
अंबाला दूरसंचार जिला यानी अम्बाला, यमुनानगर और पंचकुला के बीएसएनएल उपभोक्ताओं की शिकायत, विवाद या टेलीफोन सेवाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं के निपटान के लिए आगामी 17 मार्च को दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार लगाया जाएगा। जिसमें बीते समय आई उनकी समस्याओं को टेलीफोन अदालत या खुले दरबार के माध्यम से सुनकर समाधान निकाला जाएगा।
टेलीफोन अदालत में इन मामलों का किया जाएगा निपटारा-
1. टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ( 29 फरवरी, 2020 तक के बिलों पर ही होगी सुनवाई)
2. टेलीफोन सेवाओं से जुड़ी शिकायतें।
3.टेलीफोन समय पर न लगने या देरी से लगने संबंधित शिकायतें आदि।
ध्यान रहे इन मामलों में नहीं होगी सुनवाई -
1. इससे पहले की अदालतों में आई शिकायतों या जिनके निर्णय की सूचना आदि उपभोक्ता को दी जा चुकी हो।
2. ऐसी शिकायतों या विवादों जिन पर न्यायालय द्वारा निर्णय दिया जा चुका हो।
3. एसटीडी या पीसीओ धारकों एवं अन्य एजेंटों द्वारा अधिक बिल की शिकायत व अन्य शिकायतें।
शिकायत देने की प्रक्रिया
उपभोक्ता अपनी समस्या से जुड़े दस्तावेजों की दो प्रतियों को ऑफिस टाइमिंग में सब डिविजनल इंजीनियर(ऑपरेशन) को अंबाला के महाप्रबंधक दफ्तर में दे या तय नंबरों पर फैक्स या डाक द्वारा भिजवा दें।